दिलचस्प

नहीं देखा होगा ऐसा गृह प्रवेश, बहू की जगह सास के पांव से किया शुभारंभ, तोड़े समाज के ताने-बाने

शादी के बाद नई नवेली दुल्हन का गृह प्रवेश तो आप ने कई बार देखा होगा। इसमें दुल्हन पहले ‘चावल से भरा कलश’ गिराती है। फिर रंग वाले पानी में पैर डुबोकर घर में अपने पैरों की छाप छोड़ती है। इसी तरह जब कोई नया घर बनता है तब भी घर में बहू का गृह प्रवेश किया जाता है। लेकिन क्या आप ने कभी देखा है कि एक बहू ने सास का गृह प्रवेश किया हो? ऐसा ही एक दुर्लभ लेकिन भावुक कर देने वाला नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

बहू ने किया सास का गृह प्रवेश

इस वायरल वीडियो में सामाजिक परंपराओं से कुछ अलग हटकर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला लिफ्ट से नए घर में प्रवेश करती है। इस दौरान बहू अपनी सास की आरती उतारने के लिए थाली लेकर खड़ी होती है। इतना ही नहीं वे सास के पैरों के निशान भी अपने नए घर में छपवाते हैं।

पहले तो ऐसा स्वागत देख सास इनकार कर देती है। वह शर्माती है। लेकिन बहू उसे किसी तरह मना लेती है। अपनी बहू और घरवालों से ऐसा स्वागत देख सास की आँखें भर आती है। वह बड़ी भावुक दिखाई देती है। दिल छू लेने वाले इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी विनीत जैसवाल (VINEET JAISWAL IPS) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।

देखकर IPS भी हुए इंप्रेस

आईपीएस ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा – बहू के गृह प्रवेश का वीडियो तो आपने बहुत देखा होगा, परन्तु सास का नए घर में गृह प्रवेश का लाजवाब वीडियो आज तक नही देखा होगा। टूटते सामाजिक ताने बाने के बीच दिल छू लेने वाला वीडियो. जरूर देखिए’।

यह वीडियो देख लोग बड़े खुश हो रहे हैं। दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘इंसान ऐसा होना चाहिए। हिंदू या मुसलमान बाद में होना चाहिए।’ फिर दूसरे यूजर ने लिखा ‘हृदय को छू लेने वाला नैसर्गिक वीडियो।संस्कार बड़े बुजुर्गों से ही परिष्कृत और हस्तानांतरित होते हैं। बच्चों के सम्पूर्ण जीवन को जीवंत,खुशहाल और आत्मिक बल प्रदान करने के लिए अच्छे संस्कार नितांत आवश्यक हैं।’

फिर एक यूजर लिखता है ‘आज आप ने वो किया है जो किसी ने सोचा नही होगा, आप ने हमको भी इस विडीओ से बहुत कुछ सिखा दिया, आप का बार बार धन्यवाद, आप देखना भगवान आप की झोली हमेशा खुशियो से हमेशा भरे रखेगा।’ एक और यूजर लिखता है ‘बहुत बढ़िया। लक्की फैमिली। दोनों के माता पिता यानी की बहू और बेटे कि माता-पिता के अच्छे संस्कारों और दोनों के अच्छे स्वभाव और साफ दिल का असर है। भगवान ऐसे परिवार को सदा खुश रखे।’

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button