क्रिकेट

हाथ में बंदूक, पुलिस की वर्दी, MS धोनी का नया अवतार देख हिल गए फैंस, क्या बन गए हैं एक्टर !

महेंद्र सिंह धोनी की गिनती न केवल भारत बल्कि विश्व क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों के रूप में होती है. महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सालों तक राज किया. वे साल 2022 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से पूर्णतः विदा ले चुके थे लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है.

धोनी को पसंद करने वाले पूरी दुनिया में मौजूद है. धोनी ने क्रिकेट के मैदान पर खूब झंडे गाड़े है और न केवल भारतीयों को बल्कि विरोधियों को भी अपना मुरीद बनाया है. 41 वर्षीय धोनी अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि IPL में खेलते हुए नजर आते है.

धोनी ने आने वाले IPL सीजन की तैयारियां भी शुरू कर दी है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अब अपने परिवार के साथ भी अधिकतर समय बिताते हैं. धोनी हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए तीन टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के पहले मैच में स्टेडियम में नजर आए थे.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मैच धोनी के गृह नगर रांची में खेला गया था. ऐसे में धोनी भी इस मैच का लुत्फ़ उठाने पहुंचे थे. वहीं अब महेंद्र सिंह धोनी पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं. पुलिस बने धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रही है.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपने फैंस को आश्चर्य में डाल देते है. एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है. धोनी पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं. उनके एक हाथ में पुलिस का छोटा डंडा है और एक हाथ से उन्होंने अपनी बंदूक पकड़ रखी है. यह तस्वीर सामने आने के बाद फैंस हैरान रह गए.


आप कुछ भी सोचे इससे पहले आपको बता दें कि धोनी की यह तस्वीर उनके एक आगामी विज्ञापन की है. विज्ञापन की शूटिंग करते हुए धोनी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायल हो गई है. ट्विटर पर फैंस इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि, ”एक विज्ञापन में एक पुलिस अधिकारी के रूप में एमएस धोनी”.


IPL 2023 में करेंगे CSK की कप्तानी

महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही मैदान पर चौके छक्के लगाते हुए नजर आने वाले है. धोनी एक बार फिर IPL में खेलते हुए दिखेंगे. IPL 2023 में वे फिर से अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे. बता दें कि धोनी की कप्तानी में CSK चार बार IPL ट्रॉफी जीत चुकी है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button