बॉलीवुड

अर्जुन का हाथ थामे मलाइका ने किया खुल्लम खुल्ला प्यार का इजहार, विदेश में मना रहे हैं छुट्टियां

बॉलीवुड के मोस्ट चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जी हां, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर न्यूयॉर्क की सड़कों पर एक दूजे का हाथे थामे हुए अपने प्यार का खुल्लम खुल्ला इजहार कर रहे हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की रोमांटिक तस्वीरें सामने आने के बाद एक बार फिर से उनकी शादी के चर्चे शुरु हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

न्यूयॉर्क की सड़कों पर रोमांटिक कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का प्यार साफ साफ छलक रहा है। इतना ही नहीं, इस बार दोनों ने अलग अलग तस्वीरें शेयर नहीं की है, बल्कि एक साथ शेयर की है, जिससे यह माना जा रहा है कि दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियली स्वीकार कर लिया है। बता दें कि छुट्टी पर जाने से पहले अर्जुन कपूर ने कहा था कि मीडिया ने हमारे रिश्ते को हमेशा ही इज्जत दी है, कभी उट पटांग नहीं लिखा, जिसकी वजह से ही हम एक साथ सामने आ जाते हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने किया प्यार का इजहार

 

View this post on Instagram

 

Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor … love n happiness always

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिता रहे हैं। अर्जुन कपूर के जन्मदिन के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने एक खास पोस्ट भी शेयर किया था, जिसके बाद एक तस्वीर सामने आई, जिसमें दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ था। तस्वीर में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है, जिसकी वजह से काफी खुश नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर में मलाइका सामने की तरफ देख रही हैं, तो अर्जुन कपूर उन्हें देख रहे हैं।

अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के प्यार के बीच उम्र का दीवार आड़े आ रहा है, जिसकी वजह से उनकी फैमिली राजी नहीं हो रही है। दरअसल, अर्जुन कपूर की फैमिली मलाइका अरोड़ा को अपनी बहू बनाने के लिए राजी नहीं है, क्योंकि दोनों के बीच उम्र का ज्यादा फासला है, इसीलिए दोनों की शादी बार बार टल जाती है। हालांकि, अर्जुन कपूर अपनी फैमिली को मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके पापा बोनी कपूर और बहन अंशुला नहीं मान रही हैं।

शादी करूंगा तो बताऊंगा- अर्जुन कपूर

हाल ही में अर्जुन कपूर से जब शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अभी मेरा शादी करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन जिस दिन करूंगा, उस दिन मीडिया को बता करूंगा। बता दें कि अर्जुन कपूर अक्सर कहते हैं कि जब हम कुछ गलत करते ही नहीं है, तो छिपाने जैसा कुछ है ही नहीं, इसीलिए हम मीडिया के सामने आते रहते हैं। साथ ही अर्जुन ने ट्रोलिंग पर कहा कि मलाइका को इन सब चीज़ से कोई फर्क नहीं पड़ता है और न ही मुझे ट्रोलिंग से कुछ लेना देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button