दिलचस्प

हाथ जोड़े, माफी मांगी, पैर पकड़ गिड़गिड़ाया.. दुल्हन की शादी में पहुंचे प्रेमी की हालत देख आएगा तरस

यह प्यार ना जनाब बड़ी ही कुत्ती चीज होती है। जब तक ये सही चले, तब तक हम राजा जैसा महसूस करते हैं। लेकिन जैसे ही इस प्यार में धोखा मिल जाए तो हमारी हालत कुत्ते से भी बदतर हो जाती है। अब सोशल मीडिया पर छाए इस दिलजले प्रेमी को ही देख लीजिए। इसे प्यार करने की ऐसी सजा मिली जिसे देख आपको भी तरस आ जाएगा।

दुल्हन के सामने गिड़गिड़ाने लगा प्रेमी

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन, दूल्हे और प्रेमी का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। दुल्हन और उसका प्रेमी एक जमाने में बेइंतहा मोहब्बत किया करते थे। लेकिन फिर दुल्हन ने प्रेमी को धोखा दे दिया। वह किसी और शख्स संग अरेंज मैरज करने लगी। यह बात प्रेमी से बर्दाश्त नहीं हुई। इसलिए वह उसकी शादी में जा पहुंचा। फिर जो नजारा दिखा वह आप सोच भी नहीं सकते।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। शादी का प्रोग्राम चल रहा है। तभी दुल्हन का प्रेमी स्टेज पर आ जाता है। वह दुल्हन के सामने हाथ पैर जोड़ने लगता है। रोता है, गिड़गिड़ाता है। लेकिन दुल्हन का दिल नहीं पिघलता है। वह अपनी शादी जारी रखना चाहती है। आलम ये होता है कि प्रेमी दुल्हन बनी प्रेमीका के पैरों में गिरकर प्यार की भीख तक मांगने लगता है।

दुल्हन का जवाब देख निकल पड़े आंसू

दूसरी तरफ दूल्हा और दुल्हन के रिश्तेदार प्रेमी की यह हरकत देख दंग रह जाते हैं। वह किसी तरह उसे स्टेज से नीचे उतारने की कोशिश करते हैं। लेकिन प्रेमी जाने को तैयार नहीं होता है। अपने प्यार को किसी ओर का होता देख उसकी आंसुओं की धारा बहने लगती है। वह बेचारा अंदर से पूरी तरह टूट जाता है।

दगाबाज दुल्हन के सामने गिड़गिड़ाते इस प्रेमी का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। लोगों को इस प्रेमी पर बड़ा तरस आ रहा है। एक यूजर ने कहा “दोस्तों प्यार कभी मत करो। दिल अक्सर टूट जाता है। फिर बहुत तकलीफ होती है।” दूसरे ने लिखा “बेचारा प्रेमी। दुल्हन को एक बार भी उस पर तरस नहीं आया।” एक महिला यूजर बोली “जब प्रेमीका पास थी तब उसकी कदर नहीं की होगी। अब माफी मांग रहा है।” एक अन्य ने कहा “यह वीडियो देखने के बाद मैं कभी प्यार नहीं करूंगा।”

यहां देखें दुल्हन के सामने गिड़गिड़ाता प्रेमी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FunTaap Official 😎 (@funtaap)

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो funtaap नाम के हैंडल ने शेयर किया है। ये काफी वायरल हो रहा है। वैसे आप इस मामले पर क्या कहना चाहेंगे?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button