समाचार

निक्की यादव हत्याकांड: साहिल की बीवी को लेकर आई बड़ी खबर, खुल गया उस काली रात का राज

निक्की यादव हत्याकांड (Nikki Yadav Murder Case) इस समय हर न्यूज चैनल पर छाया हुआ है। इस मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। गौरतलब है कि 9 फरवरी को दिल्ली में साहिल गहलोत (Sahil Gehlot) ने अपनी लीव इन पार्टनर निक्की यादव (Nikki Yadav) की हत्या कर दी थी। उसने निक्की का शव अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया था। वहीं 10 फरवरी को गांव आकर शादी रचा ली थी। फिर 14 फरवरी को पुलिस ने निक्की का शव बरमाद कर साहिल को गिरफ्तार किया था।

हत्यारे पति पास नहीं जाना चाहती बीवी

अब इस मामले पर साहिल की बीवी को लेकर रिश्तेदारों के बयान सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अपने नए नवेले पति की इस हरकत से साहिल की बीवी सदमे में है। उसका साहिल या उसके घरवालों के पास जाने का कोई इरादा नहीं है। रिश्तेदारों ने बताया कि साहिल की पत्नी को इस मामले में कुछ भी पता नहीं था। वह अपने मायके आ गई है। और अब वापस साहिल के पास कभी नहीं जाएगी।

इस मामले पर मीडिया ने साहिल की बीवी और सास से भी बात करना चाही, लेकिन दोनों ने बात करने से इनकार कर दिया। मां बेटी ने हरियाणा के एक गांव में खुद को घर में कैद कर लिया है। यहां से महज 40 मिनट की दूरी पर निक्की का घर भी है। रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने बताया कि मां बेटी को जब से निक्की हत्याकांड का पता चला है तब से वह बीमार है।

शादी वाली रात सामान्य लग रहा था साहिल

घर के पास रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि साहिल ने निक्की की लाइफ तो खत्म की ही, लेकिन इस लड़की (साहिल की पत्नी) का जीवन भी बर्बाद कर दिया। जब बुजुर्ग महिला से शादी वाली रात की जानकारी मांगी गई तो उसने इस बारे में बात करने से मना कर दिया। हालांकि उसने ये जरूर कहा कि उस दिन साहिल को देख ऐसा कुछ भी संदिग्ध नहीं लगा था। वह सामान्य नजर आ रहा था।

पुलिस के अनुसार शादी के अगले दिन ही साहिल की बीवी अपने मायके आ गई थी। साहिल तब नॉर्मल दिख रहा था। वह कुछ रस्मों के लिए घर भी आया था। रिश्तेदारों को तब वह बेहद प्यारा लग रहा था। हालांकि जब साहिल को पुलिस की कार्रवाई का पता चला तो उसने अपनी पत्नी को सारी सच्चाई बता दी। उसने बीवी को मायके भेज दिया।

साहिल और उसकी पत्नी की शादी बीते साल दिसंबर में ही फिक्स हो गई थी। वहीं निक्की संग वह लीव इन में रह रहा था। निक्की उस पर शादी का दबाव बना रही थी जिसके चलते उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button