बॉलीवुड

बेटे को गोद में उठाकर सड़क पर निकल पड़ी सोनम कपूर, मां बनते ही छूट गया सारा ग्लैमर :PICS

मां बनने का एहसास सबसे प्यारा होता है। जब आपकी गोद में एक नन्हीं सी जान आती है तो आप दुनिया की सभी मोह माया भूल जाते हैं। फिर वह बच्चा ही आपकी दुनिया होता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर भी महसूस कर रही हैं। सोनम ने 20 अगस्त 2022 को एक बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने बेटे का नाम वायु रखा। बेटे के जन्म के बाद से सोनम बिलकुल बदल गई। हमेशा स्टाइलिश रहने वाली सोनम अब सिंपल और नो मेकअप लुक में आ गई। उन्होंने सारा ग्लैमर छोड़ दिया।

बेटे को गोद में लेकर लंदन की सड़कों पर निकली सोनम

इस बीच सोनम सोशल मीडिया पर अपने बेटे की कुछ प्यारी झलकियां भी साझा करती रहती हैं। इन दिनों वे अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु संग लंदन के नॉटिंग हील में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। इस फैमिली वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नन्हा वायु सफेद कपड़े में लिपटा है। उसने मैचिंग हुडी व ग्रे कैप पहन रखा है।

दूसरी ओर सोनम ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखी। वह इस दौरान काफी सिंपल नजर आई। उन्होंने ना तो कोई हेवी मेकअप किया और ना ही कोई तड़क भड़क वाला फैंसी स्टाइल किया। वह बस बेटे वायु को प्यार से निहारती रहीं। कभी वह बेटे को गोद में उठाकर संभालती तो कभी उनके पति आनंद आहूजा बेटा का ख्याल रखते। एक तस्वीर में तो बेटा वायु अपनी मां सोनम कपूर को प्यार से देखता नजर आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)


सोनम ने बेटे और पति की तस्वीरों के अलावा नॉटिंग हील की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा है “वसंत आ रहा है..” सोनम की यह तस्वीरें फैंस को बड़ी पसंद आ रही है।

एंजॉय कर रही मां बनने का सुख

बताते चलें कि सोनम काफी समय से लंदन में हैं। इसके पहले भी उन्होंने यहां की कुछ तस्वीरें साझा की थी। तब वह अपने पति, बेटे और दोस्तों संग एंजॉय करती दिखी थी। वहीं उन्होंने बेटे वायु को नाइट ड्रेस में बेड टाइम स्टोरीज भी सुनाई थी। इस दौरान वायु सफेद रंग के कुर्ता पजामा में बड़ा क्यूट लग रहा था। वहीं सोनम का यह सिंपल और ममता भरा अंदाज फैंस को बड़ा रास आया था।

गौरतलब है कि सोनम ने साल 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के चार साल बाद यानी 2022 में उन्हें मां बनने का सुख मिला था। उन्होंने 37 की उम्र में बेबी डिलीवर किया है। वैसे आपको सोनम और उनके बेटे की तस्वीरें कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button