अध्यात्म

2 दिन में बदल जाएगी इन राशियों की जिंदगी, बुध-मंगल देवता करेंगे धन वर्षा, दुर्भाग्य छोड़ेगा पीछा

मंगल और बुध ये दोनों ग्रह आपकी कुंडली और राशि में अहम स्थान रखते हैं। इनका राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव डालता है। 27 जून को मंगल अपनी ही राशि मेष में गोचर करने जा रहा है। वहीं बुध 2 जुलाई को मिथुन राशि में प्रवेश करने वाला है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन 4 राशियों के जातकों के लिए लाभकारी होगा। तो चलिए जानते हैं कि इन्हें क्या-क्या लाभ मिलेंगे।

मेष राशि

मंगल और बुध का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए करियर में उन्नति और आर्थिक स्थिति में मजबूती लाएगा। जॉब में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपके काम से खुश होकर तरक्की मिल सकती है। सैलरी बढ़ने के भी चांस है। बिज़नेस करने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। आपकी ग्राहकी बढ़ जाएगी। रुका हुआ धन समय पर मिलेगा।

जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेंगे। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। मित्रों के सहयोग से धन लाभ होगा। भाग्य आपका साथ देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह पूर्ण होगा। किसी शुभ काम से यात्रा हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

मिथुन राशि

मंगल और बुध ग्रह का राशि गोचर मिथुन राशि के जातकों की लाइफ में खुशियां लाएगा। माता-पिता आपका साथ देंगे। अपनों से प्रेम बढ़ेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। घर में सुख, शांति और समृद्धि आएगी। धर्म में आस्था बढ़ेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। जॉब और बिज़नेस में लाभ होगा।

पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह सही समय है। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से लाभ होगा। मकान खरीदी या बिक्री के लिए समय उत्तम है। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। जिन जातकों का विवाह नहीं हो रहा है उनका रिश्ता तय हो जाएगा। घर में सकारात्मक माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि

बुध और मंगल के राशि बदलने से वृश्चिक राशि के जातकों की चांदी ही चांदी होगी। चारों ओर से धन आएगा। पैसा कमाने के नए साधन मिलेंगे। रिश्तेदारों और मित्रों की मदद से पैसों की स्थिति को मजबूत करने का मौका मिलेगा। पुराना अटका धन मिल जाएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अच्छी-अच्छी चीजे खाने को मिलेगी।

नौकरी में बॉस आपके काम से खुश रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। जॉब के चलते विदेश यात्रा हो सकती है। आपका पुराना प्यार आप से टकरा सकता है। अगले कुछ महीने आपकी जिंदगी के सबसे अच्छे महीने होंगे। अचानक धनलाभ होगा। मकान और वाहन खरीदी-बिक्री के लिए समय उत्तम है।

धनु राशि

बुध और मंगल ग्रह का राशि गोचर धनु राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की बहार लाएगा। संतान आपकी सेवा करेगी। ज़िंदगी के सारे सुख मिलेंगे। आपकी लाइफ में कोई खास शख्स आ सकता है। प्यार और मोहब्बत का माहौल रहेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। लोग आपके काम और व्यक्तित्व की तारीफ करेंगे।

नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। परिवार और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी सुख काम से लंबी यात्रा हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में बरकत ही बरकत होगी। सेहत अच्छी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button