अध्यात्म

99% लोग नहीं जानते भगवान को भोग लगाने का सही तरीका, हमेशा करते हैं ये बड़ी गलती

भगवान की पूजा पाठ के कई नियम और कायदे होते हैं। इनका पालन न करों तो देवताओं का कहर बरसता है। आप सभी भगवान को भोग या प्रसाद जरूर चढ़ाते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके भी कुछ खास नियम होते हैं। यदि आप गलत ढंग से भगवान को भोग लगाते हैं तो लाभ की जगह नुकसान होता है। तो चलिए भगवान को भोग लगाने का सही तरीका जानते है।

भगवान को भोग लगाने के नियम

1. भोग लगाने का सही समय भगवान की पूजा समाप्त होने के बाद होता है। तब आप अपनी इच्छानुसार मिश्री, चिरोंजी, ड्राई फ्रूट, मिठाई, खीर जैसी चीजों का भोग लगा सकते हैं। वहीं घर में जब भोजन बने तो उसका भोग भी आपको लगाना चाहिए।

2. आप भगवान को जिस पात्र में भोग लगाते हैं वह साफ सुथरा होना चाहिए। यह पात्र सोने, चांदी, तांबे, पीतल, मिट्टी और लकड़ी में से किसी एक चीज का बना होना चाहिए। भोग लगाने के बाद उसे कुछ देर वहीं भगवान के सामने ही रहने देना चाहिए।

3. भोग लगाने के बाद घंटी अवश्य बजानी चाहिए। ऐसा कर आप भगवान का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। उनसे निवेदन करते हैं कि वह इस प्रसादी को ग्रहण करें। इस दौरान आप अपनी कोई मनोकामना भी भगवान को बता सकते हैं।

4. भगवान को कभी भी झूठा भोग नहीं लगाना चाहिए। आप अपने स्वच्छ हाथों से भगवान को ताजे खाने का ही भोग लगाएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि भोग लगाने से पहले परिवार का कोई भी सदस्य खाना न खाए।

5. भोग लगाने के बाद उसे परिवार के सभी सदस्यों में बांट देना चाहिए। इसे व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। आप चाहे तो आस पड़ोसियों या किसी जरूरतमंद को भी बचा हुआ प्रसाद दे सकते हैं। इसे फेंकने की भूल कभी न करें।

6. भगवान के प्रसाद में सिर्फ सात्विक चीजों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अंडा, मांस, मच्छी या लहसुन प्याज से बनी चीजों का भोग भी भगवान को नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर आपके साथ कुछ बुरा हो सकता है।

7. भगवान को भोग हमेशा सच्चे मन से लगाना चाहिए। इसमें कोई लापरवाही या आलस नहीं करना चाहिए। गुस्से वाले मन से भी भगवान को भोग नहीं लगाना चाहिए। शांत और प्यार भरे मन के साथ ही ईश्वर के सामने प्रसादी रखनी चाहिए।

उम्मीद करते हैं कि आपको भोग लगाने के यह नियम पसंद आए। अब फटाफट इस जानकारी को अपने जान पहचान के लोगों साथ भी शेयर कर दें। इस तरह सभी को भगवान को भोग लगाने का सही तरीका पता चल जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button