बॉलीवुड

मदर्स डे : ये हैं बॉलीवुड की सुपर हॉट मॉम, 40 की उम्र के पार भी फिटनेस में देती है टक्कर

दुनिया भर में मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार 8 मई को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। गौरतलब है कि मां अपने बच्चों की खुशी के आगे अपनी खुशी भी भूल जाती है और वह अपने बच्चों को हमेशा ही खुश रखने की कोशिश करती है। ऐसे में कभी-कभी वह अपनी सेहत पर भी ठीक तरह से ध्यान नहीं दे पाती।

लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई मम्मियां है जो मां बनने के बावजूद खुद को फिट रखती है और 40 की उम्र के पार भी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिखाई देती है। आइए जानते हैं कौन सी है वो एक्ट्रेसेस जो मां बनने के बाद भी बेहद फिट लगती है..?

शिल्पा शेट्टी

mothers day 2022

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी को फिटनेस क़्वीन कहा जाता है और वह 46 साल की है। लेकिन दो बच्चों की मां होने के बावजूद वह बेहद ही फिट है और लोगों को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करती है। इसके अलावा आए दिन शिल्पा शेट्टी की तस्वीरें वायरल होती रहती है।

मंदिरा बेदी

mothers day 2022

49 साल की मंदिरा बेदी 2 बच्चों की मां है लेकिन वह अपनी फिटनेस से बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई अभिनेत्रियों को मात देती है। बता दे मंदिरा बेदी की फिटनेस देकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। वह अक्सर बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है।

करिश्मा कपूर

mothers day 2022

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी दो बच्चों की मां है। उनकी बेटी समायरा और कियान राज कपूर दोनों अब बड़े हो चुके हैं, लेकिन करिश्मा कपूर आज भी ग्लैमरस दिखाई देती है और वह अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती है।

करीना कपूर खान

mothers day 2022

करीना कपूर खान को तो हॉट मॉम कहा जाता है।  बता दे करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा कपूर की तरह ही बॉलीवुड की एक फिटनेस क्वीन है जो आए दिन चर्चा में रहती है।  करीना भी दो बेटों की मां है लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर यह अंदाजा नहीं लगा सकता।

ट्विंकल खन्ना

mothers day 2022

मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दे ट्विंकल खन्ना 47 साल की हो चुकी है लेकिन वह अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देती है। उनका 19 साल का बेटा और एक बेटी लेकिन उन्हें देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता।

श्रिया सरन

mothers day 2022

मशहूर अभिनेत्री श्रेया सरन भी 39 साल की है और वह एक बेटी की मां भी है लेकिन श्रिया ने खुद को फिट रखा हुआ है और वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस फोटो शेयर करती रहती है।

लीजा हेडन

mothers day 2022

बता दें, लीजा हेडन भी 3 बच्चों की मां है और उनकी उम्र 35 साल से भी अधिक है, लेकिन उनकी फिटनेस देखकर यह कोई नहीं कह सकता कि वह 3 बच्चों की मां है। बता दें, लीजा हेडन अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती है।

मलाइका अरोड़ा

mothers day 2022

बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा करीब 48 साल की हो चुकी है। लेकिन वह अपनी हॉटनेस से कई अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आती है। बता दे मलाइका अरोड़ा का एक बेटा है जो विदेश में पढ़ाई कर रहा है। वही मलाइका इन दिनों खुद से 12 साल छोटे अभिनेता अर्जुन कपूर के प्यार में है और दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button