viral

दुल्हन को गोद में उठाते ही सीढ़ियों से गिर गया दूल्हा, तभी किया कुछ ऐसा शर्मा गई दुल्हन: Video

शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ दूल्हा-दुल्हन की वीडियो वायरल हो रहे हैं। किसी वीडियो में कपल शादी की रस्में निभाते हुए नजर आ रहे हैं तो कई वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती भरे अंदाज में दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया अलग-अलग तरह के ट्रेंड भी चल रहे हैं। ऐसे में शादियों में पहुंचे हुए लोग भी मजेदार रील्स बनाते हैं। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और दूल्हा-दुल्हन का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन को उठाने की कोशिश करता है लेकिन इस दौरान वह दुल्हन को संभाल नहीं पाता है और नीचे गिरा देता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है।

 

दुल्हन को उठाते ही दूल्हे के बैलेंस बिगड़ा
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत तरीके से नजर आ रहे हैं। दूल्हा स्टेज से उतरने के दौरान अपनी दुल्हन को गोद में उठा लेता है और वह सीढ़ियों से नीचे उतरने की कोशिश करता, लेकिन तभी उसका पैर सीढ़ियों से फिसल जाता है।

हालांकि इस दौरान दूल्हे ने बड़ी बखूबी से खुद को संभाला और गिरती हुई दुल्हन को भी संभालते हुए सीढ़ियों पर बैठ जाता। वह दुल्हन को अपनी गोद से नीचे नहीं गिरने देता है। इसके बाद वह अचानक दुल्हन के गाल पर किस कर लेता है जिसके बाद दुल्हन उसे मुस्कुराते हुए देखती है। बता दे दुल्हन का यह क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by joya jaan (@joyajaan816)


यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
देखा जा सकता है कि वीडियो में दूल्हे का कॉन्फिडेंस लेवल बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। उसने बहुत ही अच्छे से दुल्हन को गिरने से बचा लिया और खुद को भी बैलेंस किया। इसके बाद वह ‘कोई बात नहीं’ कहते हुए दोबारा उठ खड़ा हुआ और पूरी सीढ़ी से नीचे उतरा। लोगों को दूल्हे का ये कॉन्फिडेन्स और अंदाज बेहद पसंद आया, जो लोग हंसने लगे थे वो लोग भी बाद में तारीफ करने लगे।

बता दे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर joyajaan816 नाम के पेज ने शेयर किया है जिसे सोशल मीडिया पर भी लाखों में लाइक्स मिल चुके हैं और यूजर्स तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि,”गिरा लेकिन अपनी और अपनी बीवी की इंसल्ट नहीं होने दिया।” वहीं एक ने कहा कि, “गिरने के बाद भी दूल्हे का कॉन्फिडेंस कम नहीं हुआ।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button