राशिफल

आज चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे विराजमान, जानिए 12 राशियों में से किसको होगा फायदा और नुकसान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्र समय के साथ-साथ अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार ही जीवन में शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज हस्त नक्षत्र रहेगा और चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहने वाले हैं। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और चाल की वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर किन राशि वालों को फायदा होगा और किसको नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों को मिलेगा फायदा

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांस करने का अवसर मिल सकता है। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपके द्वारा की गई मेहनत सफल रहेगी। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। आमदनी के नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। आप कठिन से कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरे करने में सक्षम रहेंगे। निवेश संबंधित कामों में भारी मुनाफा मिल सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों के विचार सकारात्मक रहेंगे। चंद्रमा का इस राशि में संचार होने की वजह से जीवन के कई क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। आप किसी महत्वपूर्ण मुद्दे में फैसला ले सकते हैं। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। पहले किए गए कार्यों का अच्छा नतीजा मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप अपने अंदर एक विशेष शक्ति महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

धनु राशि वाले लोग दिमाग से अधिक सक्रिय रहेंगे। आप ऊर्जा और प्रेरणा से भरे रहेंगे। आप अपनी नई योजनाओं में सफलता हासिल कर सकते हैं। कठिन से कठिन कार्य अपनी बुद्धिमानी के बलबूते पूरा करने में सफल रहेंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आमदनी के स्रोत बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। नजदीकी रिश्तेदारों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगीं।

कुंभ राशि वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पारिवारिक आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आप अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको विजय हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। दूर संचार माध्यम से शुभ संदेश मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है।

आइए जानते हैं किन राशियों को हो सकता है नुकसान

मेष राशि वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप पैसों का निवेश करते समय किसी भी प्रकार की जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोग बाजार की स्थिति को बेहतर ढंग से जानने के बाद ही किसी प्रकार का निवेश करें। पारिवारिक आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। आप अपने सपने पूरे करने की हर संभव कोशिश करेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अचानक कुछ परिवर्तन हो सकता है, जिसकी वजह से आपका कामकाज प्रभावित होगा।

वृषभ राशि वाले लोगों को कुछ मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। पैसों का लेनदेन सावधानीपूर्वक कीजिए। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आप अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें क्योंकि यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अधिक लाभ के चक्कर में आप कोई भी गलत कदम ना उठाएं अन्यथा यह ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुराने रोग के इलाज में अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। आप बेकार की चिंता मत लीजिए।

मिथुन राशि वाले लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत है। कामकाज में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों का अनचाही जगह पर तबादला होने की संभावना नजर आ रही है। अचानक दुखद समाचार मिल सकता है। जीवन की चुनौतियों का सामना करते समय जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि वाले लोगों के तरक्की की राह में बाधा उत्पन्न होने की संभावना है। अगर आप खुद को गंभीर मुसीबतों से बचाना चाहते हैं तो इन मुद्दों को सुलझा लीजिए। आपको रिश्तो की महत्ता को समझने की आवश्यकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। खानपान की आदतों में सुधार करने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच-विचार अवश्य कीजिए अन्यथा जीवन भर पछताना पड़ सकता है।

तुला राशि वाले लोगों का समय मिला-जुला नजर आ रहा है। धन संबंधित मामलों में आपको संभलकर रहना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। माता-पिता की सहायता से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मुनाफा मिलने की उम्मीद बन रही है परंतु आप अपने भागीदारों की गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से परेशानी बढ़ सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी चिंताजनक रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से कष्ट झेलना पड़ सकता है। यदि आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण अच्छा रहेगा। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग काफी खुश रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बेरोजगार लोगों को जल्द ही अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है।

मकर राशि वाले लोगों को अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप अपने दिमाग को शांत रखते हुए किसी भी मामले में निर्णय लीजिए। सेहत अच्छी नजर आ रही है लेकिन बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। कुसंगति से हानि पहुंच सकती है। व्यवसाय ठीक-ठाक चलेगा। नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा।

मीन राशि वाले लोगों को अपने स्वभाव पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप किसी भी बात को लेकर जिद ना करें। अपने निजी जीवन की समस्याओं का समाधान करने की तरफ कोशिश करनी होगी। पारिवारिक माहौल थोड़ा नकारात्मक रहेगा। परिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतें। आप जितनी मेहनत करेंगे उसी के अनुसार फल की प्राप्ति होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button