समाचार

5 लाख के लिए मां ने बेचा 15 दिन का बेटा, पैसों से खरीदा TV, फ्रिज, वाशिंग मशीन

एक मां अपने नवजात बच्चे को एक पल के लिए भी सीने से दूर नहीं जाने देती है। हर पल उसका ख्याल रखती है। यही मां की ममता है। लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में इस ममता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपने 15 दिन के बच्चे को बेच फ्रिज, टीवी, कूलर जैसे सामान खरीद लिए।

माँ ने 15 दिन के बेटे को बेचा

यह हैरान करने वाला मामला इंदौर के हीरा नगर इलाके का है। यहां शायना बी नाम की महिला पर 15 दिन के मासूम को बेचने का आरोप लगा है। हैरत की बात ये है कि महिला के बच्चा बेचने की बात से पति अच्छी तरह से वाकिफ था।

दोनों ने मिलकर अपने नवजात शिशु को मध्य प्रदेश के ही देवास में रहने वाली लीना नाम की महिला को बेचा। महिला के पहले दो जुड़वा बच्चे थे जिनकी मौत हो गई थी। इसलिए उसे नए बच्चे की तलाश थी।

पैसों से खरीदी लग्जरी चीजें

दंपति ने बच्चे को बेचने के बदले साढ़े पांच लाख वसूले। यह पैसा आते ही वे शोरूम गए और अपने लिए फ्रिज, टीवी, कूलर, बाइक और वॉशिंग मशीन जैसी चीजें खरीद लाए। हालांकि सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस बात की भनक लग गई। ऐसे में उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस भी तुरंत एक्टिव हुई और बच्चा बेचने वाले मां और पिता को गिरफ्तार कर लिया।

दंपति ने बच्चा बेचने के लिए बीच में दलालों का इस्तेमाल किया था। इस तरह इस केस में कुल 8 लोगों के नाम सामने आए है। इनमें से 6 को पुलिस अभी तक गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी दो फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। अब इन सबके बीच सवाल ये उठता है कि आखिर दंपति ने अपने मासूम बच्चे को क्यों बेचा?

इस कारण किया बेटे का सौदा

दरअसल महिला के पति को शक था कि उसकी बीवी के पेट में पल रहा बच्चा उसका नहीं है। इस बात को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था। पहले पति पत्नी का अबॉर्शन कराना चाहता था, लेकिन समय अधिक हो जाने के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाया। फिर दोनों ने बच्चे के पैदा होने का इंतजार किया। जब बच्चा पैदा हुआ तो दलाओं के माध्यम से उसका सौदा कर दिया। बच्चे को बेच जो पैसे मिले उससे घरेलू सामान खरीद लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button