दिलचस्प

नहीं देखी होगी ऐसी आलसी दुल्हन, मेहंदी रस्म में ही कुंभकरण की तरह सो गई, देखें मजेदार Video

भारत में शादी किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होती है। शादी छोटी हो या बड़ी, लेकिन उसमें जश्न और रीति रिवाजों का तड़का भरपूर लगता है। इसलिए हर शादी में जोर शोर से तैयारी करनी होती है। खरीदारी से लेकर, मेहमानों के रुकने और खाने पीने के इंतजाम तक, सब घरवालों को करना होता है। इस प्रक्रिया में दूल्हा और दुल्हन भी पूरी तरह शामिल होते हैं। एक तरह से हम कह सकते हैं कि शादी थका देने वाली प्रोसेस होती है।

मेहंदी रस्म में घोड़े बेचकर सोने लगी दुल्हन

शादी में लोगों को एक पल की भी फुरसत नहीं होती है। घर के सभी सदस्य किसी न किसी काम में दिन रात लगे रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक आलसी दुल्हन बड़ी वायरल हो रही है। यह दुल्हन अपनी मेहंदी की रस्म के दौरान घोड़े बेचकर सो रही है। उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन को दो लड़कियां हाथों और पैरों में मेहंदी लगा रही है। हालांकि दुल्हन रानी को इससे कोई मतलब नहीं है। वह तो अपनी मेहंदी की रस्म के दौरान बेड पर आराम से सोई पड़ी है। जबकि उसके आसपास घर में शादी का पुरा माहौल दिख रहा है। हर कोई काम में व्यस्त है।

लोग बोले- अभी सो लो, ससुराल में सारी नींद उड़ जाएगी

दुल्हन को फेरे के समय सोते हुए तो कई बार देखा गया है। क्योंकि तब शादी की थकान रहती है। ऊपर से रातभर शादी चलती है। ऐसे में नींद का आना स्वाभाविक है। लेकिन मेहंदी के समय कोई दुल्हन सोई हो ऐसा पहली बार देखा जा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर wedabout नाम के पेज ने शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है – जितनी भी मिलती जाए, उतनी लगे थोड़ी-थोड़ी।

इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘शादी वाले दिन इतना टेंशन फ्री होकर कोई कैसे सो सकता है?’ फिर दूसरे ने कहा ‘अभी जितना सोना है सो लो, शादी के बाद ससुराल में सुबह जल्दी उठना पड़ेगा।’ वहीं एक ने लिखा ‘सोते हुए यदि इसने करवट ली तो सारी मेहंदी का सत्यानाश हो जाएगा।’

यहां देखें आलसी दुल्हन का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by WedAbout.com (@wedabout)


वैसे क्या आप अपनी शादी में इतना टेंशन फ्री होकर सोए हैं क्या? अपने जवाब कमेंट में जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button