राशिफल

ग्रह-नक्षत्रों की शुभ चाल से इन 2 राशियों के सिद्ध होंगे कार्य, धन-कारोबार में होगी वृद्धि

आकाशमंडल में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। व्यक्ति को हर तरफ से सुख की प्राप्ति होती है परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का हर किसी को सामना करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों की शुभ चाल की वजह से कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। इनको अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। धन वृद्धि के साथ-साथ कारोबार में भी अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं. तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं ग्रह-नक्षत्रों की शुभ चाल का किन राशियों को मिलेगा फायदा

मेष राशि वाले लोगों को अपनी तकदीर का पूरा साथ मिलने वाला है। कामकाज के तरीकों में पूरा सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। तरक्की के मार्ग हासिल होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। बेरोजगार लोगों को किसी अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय बेहद शानदार नजर आ रहा है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को तरक्की मिलेगी। शिक्षा में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क हो सकता है, जिसका आपको बेहतरीन फायदा मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में दिक्कत महसूस हो सकती है। आपको किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना होगा। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप ना करें। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा चोट या दुर्घटना हो सकती है। नए नए लोगों से दोस्ती होने की संभावना है परंतु अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। परिवार के सभी लोग आपके जरूरी कामों में मदद कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। यदि आप व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। भागीदारों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। आप अपने जरूरी कामों पर फोकस कर सकते हैं। आप अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आप अपने कामकाज से काफी हद तक संतुष्ट नजर आएंगे। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं। आप अपने करियर में कुछ नया करने की सोच सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने रुके हुए कार्य जल्द से जल्द पूरे करने की कोशिश करें। साथ काम करने वाले लोगों की मदद मिल सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोगों के मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। अचानक काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। इसका भविष्य में फायदा मिलने वाला है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। लव लाइफ में किसी बात को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आप अपने कुछ कामों को बड़ी आसानी से पूरा कर सकते हैं। कामकाज की योजनाओं को आप किसी अन्य के सामने उजागर ना करें अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। सहकर्मियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

धनु राशि वाले लोगों को कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यवसाय सामान्य चलेगा। पारिवारिक जरूरतों पर आप पूरा ध्यान देंगे। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपके आत्मबल को मजबूती मिलेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अगर प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम चाहिए तो अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर राशि वाले लोगों का समय अनुकूल रहेगा। ऑफिस में किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। आपके सामने बहुत सी चुनौतियां उत्पन्न होंगी इसलिए इनका मुकाबला करने के लिए आप पहले से तैयार रहें। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। आप कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप कुछ जरूरी कामों को अपनी मेहनत के बलबूते पूरा कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिल सकती है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि बड़े अधिकारियों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसके कारण आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, खासतौर से आप किसी को भी पैसा उधार ना दें।

मीन राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। घरेलू वातावरण थोड़ा नकारात्मक रह सकता है। इसलिए आपको परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलना होगा। अचानक किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की मदद मिल सकती है, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। मित्रों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। लव लाइफ सामान्य रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button