दिलचस्प

नीम करोली बाबा से जाने अमीर बनने के 3 आसान तरीके, इन्हें फॉलो कर धन्य हो जाएगा जीवन

इस दुनिया में वैसे तो कई बाबा, साधु और संत हुए, लेकिन कुछ ऐसे भी थे जिन्हें लोग उनके जाने के बाद भी दिल से मानते हैं। उत्तराखंड के नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) भी ऐसे ही थे। इनकी गिनती 20वीं सदी के महान संतों में होती है। कहा जाता है कि बाबा के पास कई दिव्य शक्तियां हुआ करती थी। कुछ तो उन्हें हनुमानजी का अवतार भी मानते थे।

नीम करोली बाबा लोगों को कई काम के उपदेश भी देते थे। उन्होंने बताया था कि एक इंसान सच में धनवान कैसे बन सकता है। असली अमीर इंसान कौन कहलाता है। जब आपके पास पैसा होता है तो उसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए। बाबा ने बताया था कि एक इंसान सही मायने में अमीर कब कहलाता है। उन्होंने इसे लेकर अपने तीन सिद्धांत बताए थे।

धन का सही इस्तेमाल

नीम करोली बाबा की माने तो एक इंसान के पास ढेर सारा पैसा हो जाने से वह धनवान नहीं बनता है। बल्कि वह अपने धन को किस तरह से इस्तेमाल करता है ये ज्यादा मायने रखता है। ऐसा धन किसी काम का नहीं होता है जो जरूरतमंदों की मदद को काम न आए। एक आलसी धनवान वही कहलाता है जो अपने धन का इस्तेमाल जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करता है। अपनी आवश्यकताओं से ज्यादा दूसरों की जरूरतों को प्राथमिकता देता है।

धन का सही वितरण

नीम करोली बाबा के अनुसार जब तक आप अपनी धन की तिजोरी खाली नहीं करोगे, तब तक उसे दोबारा कैसे भरोगे? इस धन का सही वितरण करना जरूरी होता है। यदि आप किसी जरूरतमंद के लिए अपनी तिजोरी खाली करते हैं तो भगवान उसे फिर से भर देगा। और अगर आप बस धन को छिपाकर रखोगे तो वह कभी न कभी खाली जरूर हो जाएगा। एकत्रित किया धन ज्यादा नहीं टिकता है। आप जितना दिल खोलकर दान धर्म करोगे, ऊपर वाला आपको उतना अधिक कमाने का मौका देगा।

चरित्र, व्यवहार और ईश्वर की आस्था

नीम करोली बाबा के अनुसार एक असली धनवान व्यक्ति पैसों से अमीर नहीं बनता है। बल्कि उसका चरित्र, व्यवहार और ईश्वर के प्रति आस्था उसे सही मायने में धनवान बनाती है। जिस व्यक्ति के पास चरित्र, व्यवहार और ईश्वर की आस्था, यह तीनों कोष भरे होते हैं वह सही मायने में धनवान कहलाता है। क्योंकि भौतिक रूप से नजर आने वाले पैसे और रत्न, गहने इत्यादि नश्वर है। जबकि इंसान का शरीर एक दिन मिट जाता है।

इंसान जाने के बाद पीछे अपना कर्म, भाव, भक्ति और समाज की मदद के लिए किए गए काम छोड़ जाता है। ये चीजें कभी खाली नहीं होती। इसलिए वह हमेशा धनवान रहता है। अब आप समझ गए होंगे कि आपको सचमुच धनवान बनने के लिए क्या करना चाहिए। बाबा की सोच पसंद आई तो इसे दूसरों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button