जरा हटके

अंडे सेंक रही थी मोरनी, महिला ने उठाकर फेंक दिया, फिर जो हुआ वैसा कभी नहीं देखा होगा – Video

एक मां पूरी दुनिया में अपने बच्चों को सबसे अधिक प्यार करती है। वह उसकी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। फिर वह मां इंसान की हो या जानवर-पक्षी की। सभी मां को अपने बच्चे अपनी जान से भी ज्यादा प्रिय होते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी मोरनी से मिलाने जा रहे हैं जो अपने अंडों को बचाने की खातिर इंसान से भीड़ गई।

मोर दिखने में बेहद सुंदर होते हैं। इन्हें नाचता हुआ देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। लेकिन वक्त पड़ने पर यही खूबसूरत मोर काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। खासकर तब जब बात इनके अंडों और बच्चों पर आ जाए। यदि आप किसी मोरनी के अंडे चुराने की गलती करते हैं तो आपको उसका सबसे रुद्र रूप देखने को मिलता है। यदि आपको हमारी बातों पर यकीन नहीं तो इस वायरल वीडियो को ही देख लीजिए।

जब मोरनी ने सिखाया अंडा चोर को सबक

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मोरनी अपने अंडों पर बैठ उसकी सिकाई कर रही है। तभी वहाँ एक महिला चोरी चुपके से आती है और मोरनी को उठाकर फेंक देती है। फिर वह महिला मोरनी के अंडे चुराने की कोशिश करती है। हालांकि मोरनी भी हार नहीं मानती है। वह पलट कर आती है और महिला पर जोरदार हमला कर देती है।

मोरनी के हमले से महिला नीचे गिर जाती है। उसे जिंदगी का अहम सबक मिलता है। शायद इस घटना के बाद वह जिंदगी में कभी मोर के पंख चुराने की कोशिश नहीं करेगी। इस घटना से आप भी सीख लें और कभी मोरनी या किसी दूसरे जानवर के अंडे चुराने की कोशिश न करें। एक मां को उनके बच्चों से दूर करने का परिणाम बहुत बुरा होता है।

ट्विटर पर इस वीडियो को @issawooo नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। यह वीडियो ट्विटर पर बहुत वायरल हो रहा है। लोग वीडियो देख तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘मोरनी के अंडे चोरी करोगे तो यही होगा। मोरनी ने लड़की को अच्छा सबक सिखाया।’ फिर दुसरा यूजर लिखता है ‘हर मां को अपना बच्चा प्रिय होता है। इंसानों को यह बात सांझनी चाहिए और जानवरों को परेशान नहीं करना चाहिए।’

यहां देखें मोरनी का वीडियो:


वैसे आप लोगों को ये वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ साझा करना न भूलें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button