दिलचस्प

नई नवेली दुल्हन को चढ़ा डांस का बुखार, सिर पर पल्लू लेकर लगाए जोरदार ठुमके, देखते रह गए बाराती

भारत में लोगों को डांस करना बहुत पसंद है। अब हाई क्लास और युवा लोग तो डिस्को क्लब में जाकर ठुमके लगा लेते हैं। लेकिन जो घरेलू लोग होते हैं उन्हें खुलकर नाचने का मौका रोज-रोज नहीं मिलता है। वह तो जब किसी की शादी निकलती है तो ये अपने डांस का कीड़ा दूर करते हैं। और वैसे भी भारतीय शादियाँ डांस के बिना अधूरी मानी जाती है।

सिर पर पल्लू लेकर खूब नाची दुल्हन

शादी में जब डीजे बजता है तो हर कोई नाचने लगता है। फिर वह बच्चा हो या बूढ़ा। हमेशा घूंघट में रहने वाली महिलाएं भी डांस का यह मौका नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में इन दिनों एक दुल्हन का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। दुल्हन ने फुल घूंघट लिया हुआ है, लेकिन फिर भी उनके डांस स्टेप्स किसी प्रोफेशनल आर्टिस्ट जैसे होते हैं।

दुल्हन सपना चौधरी के फेमस गाने ‘गजबन’ पर डांस करती है। अब आप ने हरियाणवी डांसर सपना को कई बार गानों की धून पर थिरकते हुए देखा होगा। लेकिन यहां जिस दुल्हन ने सड़क पर ठुमके लगाए हैं वह भी सपना चौधरी से कम नहीं है। उसने अपने डांस स्टेप्स से ऐसा समा बांधा कि उसे देखने बारातियों की लाइन लग गई। हर कोई डांस करती इस दुल्हन की एक झलक देखने आगे आने लगा।

सपना चौधरी को भी कर दिया फेल

सिर पर पल्लू लेकर नाचती इस दुल्हन को इंटरनेट पर अभी तक 71 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। व्यूअर्स की ये संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। हर कोई इस दुल्हन के डांस का फैन बन रहा है। कमेंट सेक्शन में भी दूल्हन खूब वाहवाही लूट रही है। लोग उनका डांस देख खूब तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा ‘बहुत ही बेहतरीन डांस। आप ने तो सपना चौधरी को भी फेल कर दिया।’ फिर दूसरा बोला ‘कसम से डांस देख बहुत मजा आया। आपके अंदर प्रतिभा है। आप इसे लेकर बहुत आगे जा सकती है।’ वहीं एक कमेंट आता है ‘साड़ी पहनकर मेरे लिए चलना भी मुश्किल होता है। लेकिन आप ने तो सिर पर पल्लू लेकर धमाकेदार डांस किया।’ बस ऐसे ही और भी कमेंट्स आने लगे।

यहां देखें वीडियो


वैसे आपको दुल्हन का यह डांस कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ये वीडियो पसंद आए तो इसे दूसरों के साथ शेयर भी करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button