दिलचस्प

जन्म के दिन से जानिए कैसी है आपकी पर्सनेलिटी, दूसरों के राज भी जान सकते हैं आप

हर व्यक्ति का बर्थडे उसके लिए खास होता है। माना जाता है कि बर्थ डे सबका राज खोलता है। किसी व्यक्ति का हाव-भाव और उसका नेचर उसके जन्म के दिन से पता लगता है। इनके अलावा राशि भी बहुत कुछ स्पष्ट कर देती है। कई विद्वान मानते हैं कि जन्म का महीना भी बहुत कुछ कहता है। आज हम इस लेख में जानेंगे कि किसी व्यक्ति के जन्म का दिन उसके जीवन में क्या मायने रखता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि आपका जन्म दिन आपके बारे में क्या कहता है।

सोमवार – सोमवार को पैदा हुए लोगों के  लिए माना जाता है कि ऐसे लोग नटखट और बचपन में शरारती होते हैं। इस दिन जन्मे लोग फ्रैंक नेचर के होते हैं, इनके चेहरे पर मुस्कान हमेशा बनी रहती है और खुश मिजाज प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोग मिलनसार प्रवृत्ति के  होते हैं। अपने जीवन में आए किसी भी दुख से अधिक नहीं घबराते और उसका डट कर सामना करते हैं। साहसी होते हैं पर धैर्यवान नहीं होते। कम धैर्य रखने वाले लोगों को  जीवन में अनेक तरह की परेशानियों  का सामना करना पड़ता है। अपने परिवार को खूब अहमियत देते  हैं परिवार के सभी सदस्यों के  साथ समान व्यवहार रखते हैं और अपने निजी जीवन में भी बहुत हद तक सफल रहते हैं। जीवनसाथी का बखूबी साथ निभाते हैं और अपने परिवार काअच्छे से ख्याल रखते हैं।

मंगलवार – मंगलवार को जन्मे लोगों का स्वामी मंगल ग्रह माना जाता है। इस दिन जन्मे लोग काफी मेहनती होते हैं। अपने जीवन में खूब मेहनत करते हैं और मेहनत के बल पर आगे बढ़ते हैं। मंगलवार को जन्मे लोग काफी गुस्सैल प्रवृत्ति के होते हैं। अपनी बात पर जिद करने की आदत होती है। ऐसे लोग भावनात्मक रूप से काफी कमजोर होते हैं। ऐसा माना जाता है कि मंगलवार को  जन्मे लोगों का अपने घर परिवार वालों से नहीं  बनता और अपने निजी जीवन में भी  असफल रहते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ अधिक मेल नहीं खाता और अपने पार्टनर के साथ भी नहीं बनती ।

बुधवार – बुधवार को जन्मे लोग काफी अच्छे स्वभाव के होते हैं। और दिमाग से काफी तेज होते हैं, पढ़ाई के मामले में सबसे आगे होते  हैं। अपने माता का सम्मान भी बखूबी करते हैं इसके अलावा अपने भाई बहन के साथ भी खूब प्यार करते हैं। अपने पार्टनर से इनकी अच्छी बनती है और समाज में उँचे दर्जे के व्यक्ति गिने जाते हैं। ऐसे लोग अपने बातों से प्रभाव छोड़ते हैं और सबको खूब प्यार बाँटते हैं।

गुरूवार – इस दिन जन्मे लोगों के ख्वाब उंँचे होते हैं। परंतु काफी शांत स्वभाव के माने जाते हैं। कम बोलना इनकी सबसे बड़ी ताकत गिनी जाती है।  सबके साथ विनम्रता का भाव रखते हैं और किसी की बातों का बुरा नहीं मानते। ऐसे लोगों का नेचर बहुत प्रोफेशनल होता है। ये अपने दोस्तों के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार रखते हैं। इनके जीवन में दोस्ती का काफी ज्यादा महत्व होता है और इस दिन जन्में लोग दोस्ती काफी अच्छे से संभालते हैं।  अपने निजी जीवन में काफी विचार करते हुए अपना पार्टनर चुनते हैं और अपने पार्टनर को काफी खुश रखते हैं।

शुक्रवार – शुक्रवार को जन्मे लोग काफी गंभीर होते हैं। ऐसे लोग अपने पर्सनल लाइफ में प्यार नहीं सम्हाल पाते जबकि इनका अरैंज वैवाहिक जीवन काफी अच्छा होता है। वैवाहिक जीवन काफी अच्छा होने के कारण ये लोग अपने माता पिता हमेशा अपने साथ रखते हैं और उनका सम्मान करते हैं।

शनिवार – शनिवार को जन्मे लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग गुस्सा करने में माहिर होते हैं और भावनात्मक रूप से काफी कमजोर । इसी के साथ ये हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। काफी मेहनती किस्म के लोग होते हैं।

रविवार- ईमानदारी इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है और दयालुता इनमें भरी होती है ऐसे लोग अपने फैमिली के साथ अच्छे से रहतै हैे। और अपनी पार्टनर के साथ खूब जमती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button