बॉलीवुड

आलिया को बहू बनाने के बाद ऐसी हो गई नीतू कपूर की जिंदगी, अभिनेत्री ने बताई दिल की बात

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट और हैंडसम हंक रणबीर कपूर की शादी को करीब 2 महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक इसकी चर्चा जारी है। बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी जिसमें भट्ट और कपूर परिवार शामिल हुआ था। वहीं इस कपल की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से चर्चा में रही थी। अब इसी बीच आलिया भट्ट की सास ने यानिकि मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर ने बताया कि आलिया को अपनी बहू मनाने के बाद उनके परिवार में क्या-क्या बदलाव आए हैं। तो आइए जानते हैं नीतू कपूर ने क्या कहा?

आलिया को बहू बनाने के बाद कितनी बदल गई नीतू कपूर की जिंदगी?
बता दें, जब से आलिया और रणबीर की शादी हुई है, तभी से नीतू कपूर आए दिन अपनी बहू के बारे में बात करती नजर आ रही है। पिछले दिनों भी उन्होंने आलिया की तारीफ में कुछ शब्द कहे थे। अब इसी बीच उन्होंने एक बार फिर आलिया की तारीफ की है और कहा कि, “आज मैं सबसे ज्यादा खुश हूं. उसने (आल‍िया) रणबीर को ढेर सारा प्यार और खुशी दी है। मैं उसमें (रणबीर) बदलाव देख सकती हूं।

alia bhatt

मैं खुद को खुशक‍िस्मत मानती हूं क‍ि आल‍िया हमारे पर‍िवार का हिस्सा बनी। तो हां, जिंदगी वाकई बदल गई है और मैं बहुत संतुष्ट हूं। वो टेंशन होता है ना, शादी नहीं हुई, शादी नहीं हुई, अब शादी हो गई…।’

alia bhatt

रणबीर आलिया के बारे में बात करते हुए नीतू ने आगे कहा-” उन्होंने कई लोगों के लिए एक ट्रेंड सेट किया है. आपको एक बड़ी शादी करने की जरूरत नहीं है. आपको एक ऐसी शादी करनी चाहिए जिसमें आप खुश रहें। नहीं तो हम दूसरे लोगों को खुश करने में लग जाते हैं।”

alia bhatt

बता दें, शादी से पहले आलिया और रणबीर ने करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। इससे पहले रणबीर का नाम कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ चुका था, लेकिन इसके बाद वह आलिया भट्ट को दिल दे बैठे और दोनों ने 6 साल तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद शादी रचा ली। अब दोनों ही अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है।

alia bhatt

पिछले दिनों ही रणबीर ने आलिया से शादी को लेकर कहा था कि, “इतना बड़ा कोई बदलाव नहीं आया है। हमने सोचा था कि हम शादी कर लेंगे सो हमने कर ली। हमारे कुछ कमिटमेंट्स भी थे। शादी के अगले ही दिन हम दोनों काम पर निकल गए। आलिया अपने शूट पर निकल गई थीं और मैं भी मनाली। जब वो लंदन से वापस आती हैं और मेरी फिल्म ‘शमशेरा’ रिलीज होती है, तो हम एक हफ्ते की छुट्टी लेने की सोच रहे हैं। हमें अभी भी एहसास नहीं हुआ है कि हम शादीशुदा हैं।”

रणबीर, आलिया और नीतू कपूर की अपकमिंग फ़िल्में
बात की जाए इस जोड़ी की अपकमिंग फिल्मों के बारे में तो आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएगी। इस फिल्म में वह जाने माने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ मुख्य किरदार में होंगी। इसके अलावा के आलिया के खाते में पति रणबीर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ शामिल है। इसके अलावा आलिया भट्ट के पास फिल्म ‘डार्लिंग’ और ‘जी ले जरा’ भी है।

alia bhatt

वहीं बात की जाए रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म के बारे में तो वह साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आने वाले हैं। दोनों ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है और पिछले दिनों इनके शूटिंग के कुछ वीडियो भी सामने आए थे। इसके अलावा रणबीर कपूर जल्द ही लव रंजन की अंटाइटल फिल्म में दिखाई देंगे जिसमें उनके साथ मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर होगी। उनके खाते में फिल्म ‘शमशेरा’ भी है।

alia bhatt

वही नीतू कपूर जल्द ही फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनिल कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी और वरुण धवन भी दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button