राशिफल

आज योगिनी एकादशी पर ग्रह-नक्षत्र बना रहे शुभयोग, जानिए किन राशियों का आनंद से भरपूर होगा समय

ब्रह्मांड में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि ग्रहों की लगातार बदलती स्थिति की वजह से कई शुभ और अशुभ योग भी बनते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो उसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

आपको बता दें कि आज योगिनी एकादशी व्रत है। इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अर्चना का विधान है। ऐसा बताया जाता है कि योगिनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति की सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर शुभ योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर किन राशि वालों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं योगिनी एकादशी पर बन रहे शुभ योग का किन राशि वालों को मिलेगा फायदा

मेष राशि वाले लोगों का समय काफी अच्छा नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। मानसिक चिंता खत्म होगी। खास लोगों से जान पहचान होगी। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सेहत में सुधार आने के प्रबल योग हैं। कैरियर के क्षेत्र में सफलता के नए अवसर हासिल हो सकते हैं इसलिए आप इनका पूरा पूरा फायदा उठायें। आप अपने कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों का सबसे बेहतरीन नजर आ रहा है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आपको अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय बेहद शानदार नजर आ रहा है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शुभ योग की वजह से आपकी आमदनी बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। करियर के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

धनु राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का प्रभाव उत्तम नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। घर-परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय अनुकूल रहने वाला है। आप अपनी काबिलियत पर काम को आसानी से पूरे कर सकते हैं। धन लाभ में इजाफा होगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल उत्तम रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से समय बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मिथुन राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। खास कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा। अगर आप मेहनत करेंगे तभी आपको अपने कामों में सफलता हासिल हो पाएगी। परिवार वालों के साथ किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को काफी संभल कर रहना होगा क्योंकि कार्यालय में कुछ लोग आपके कार्यों पर नजर रख सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपका मन कामकाज में अधिक नहीं लगेगा। आप अपने जीवन में कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो समय ठीक नहीं है। इसके अलावा कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसी खास मित्र से मनमुटाव होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। पुराने दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। अजनबी लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार की वजह से आपका मन थोड़ा खराब रहेगा। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। पैसों का लेनदेन मत कीजिए अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। रुके हुए काम दोस्तों की मदद से पूरे होंगे। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिसके लिए आप पहले से तैयार रहें। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से जान पहचान होगी। आपके दिमाग में कुछ नए विचार आ सकते हैं, जिनको अगर आप अपने काम में लगाएंगे तो अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कारोबार में सामान्य फल की प्राप्ति होगी। भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखना होगा अन्यथा इनकी तरफ से आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की तबीयत खराब हो सकती है। बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। बाहर के खानपान से परहेज करें। अचानक कार्यस्थल में परिवर्तन होने की संभावना है, जिसका प्रभाव आपके कामकाज पर पड़ेगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। तरक्की के मार्ग में थोड़ी रुकावट उत्पन्न हो सकती है, जिसको लेकर आ आपकी परेशानी बढ़ेगी। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अनजान व्यक्तियों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय सामान्य रहेगा। फालतू की बातों पर ध्यान देने से बचें।

मीन राशि वाले लोगों को अपने सभी काम समय पर पूरे करने चाहिए। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कठिन मेहनत करने के बाद किसी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है। घर में छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आमदनी सामान्य रहेगी इसलिए खर्चे भी आप उसी के अनुसार रखें। अगर आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button