बॉलीवुड

50 की उम्र में पिता बने थे प्रकाश राज, 12 साल छोटी पत्नी पोनी वर्मा है बेहद खूबसूरत

नई दिल्ली – बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के एक्टर प्रकाश राज ने कर्नाटक चुनाव में बीजेपी के खिलाफ प्रचार किया था। प्रकाश राज ने कर्नाटक के लोगों से बीजेपी को वोट न देने की अपील की थी। लेकिन, कम हुई मतगणना में जैसे  ही बीजेपी को ज्यादा सीटें मिली सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। बता दें कि प्रकाश राज ने कर्नाटक में मतदान से पहले बीजेपी के खिलाफ कैंपने चलाया था। लेकिन, उनकी सारी कोशिशे धरी की धरी रह गई। कर्नाटक की जनता ने बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें जीतवां दीं। लेकिन, आज हम बात प्रकाश राज के राजनीतिक जीवन की नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ कि कर रहे हैं। तो आइये देखते हैं कि प्रकाश राज की पर्सनल लाइफ कैसी है?

प्रकाश राज की पर्सनल लाइफ कैसी है?

जानकर हैरानी होगी कि एक्टर प्रकाश राज ने साल 2010 में खुद से 12 साल छोटी लड़की से शादी कि थी। उनकी पत्नी पेशे से कोरियोग्राफर हैं और उनका नाम पोनी वर्मा है। ये उनकी दूसरी शादी थी। शादी के 6 साल बाद साल 2016 में प्रकाश राज 50 की उम्र में पिता बने थे। उनके बेटे का नाम वेदांत है। प्रकाश राज की पर्सनल लाइफ की बात कर रहे हैं तो बता दें कि प्रकाश ने साल 1994 में एक्ट्रेस ललिता कुमारी से शादी की थी। लेकिन, साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया था।

साल 2009 में फिल्म ‘वॉन्टेड’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले प्रकाश राज ने ‘सिंघम’, ‘दबंग-2’, ‘मुंबई मिरर’, ‘पुलिसगिरी’, ‘हीरोपंती’, ‘जंजीर’ जैसी फिल्मों में काम किया है। खास बात तो ये है कि ज्यादातर फिल्मों में वे विलेन ही बने हैं। इसी वजह से उन्हें रियल लाइफ में कुछ लोग विलेन ही मानते हैं। हाल ही में वो कर्नाटक चुनावों के दौरान बीजेपी के खिलाफ प्रचार के लिए वो काफी सुर्खियों में रहे थे।

प्रकाश राज की पत्नी है बेहद खूबसूरत

आज हम प्रकाश राज की निजी जिंदगी के बारे में बात कर रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रकाश राज और उनकी पत्नी पोनी वर्मा की स्विंमिंग पुल में मस्ती करते तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। गौरतलब है कि प्रकाश राज की पहली पत्नी ललिता कुमारी से उनका साल 2009 में उनका तलाक हो गया था। उसके अगले ही साल 2010 में प्रकाश राज ने पोनी वर्मा से शादी की थी। पोनी वर्मा एक जानी-मानी बॉलीवुड कोरियोग्राफर है। पोनी वर्मा ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में एक कोरियोग्राफर का काम किया है।

आपको बता दें कि पोनी वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पोनी अक्सर अपने पति के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है। बता दें कि प्रकाश राज ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत दूरदर्शन के धारावाहिक “बिसिलु कुदुरे” से की थी। इसके बाद प्रकाश राज साउथ की कई फिल्मों में अपनी जबरदस्त विलेन वाली छवि के लिए मशहूर हो गए। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म सिंघम से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को सभी ने बेहद पसंद किया। लेकिन, इन दिनों ये मशहूर एक्टर कर्नाटक में अपनी बीजेपी विरोधी छवि के कारण काफी सुर्खियों में है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button