दिलचस्प

एक रिश्तेदार ऐसा भी: लाखों रुपए से उतारी दुल्हन की नजर, एक के बाद एक निकालते गया 500की गड्डियां

शादी ब्याह का सीजन शुरू हो चुका है। हर जगह शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। शादी में कई रिश्तेदार भी आते हैं। कुछ दिल खोलकर खर्चा करते हैं तो कुछ बड़े कंजूस होते हैं। आप ने देखा होगा कि शादी में अक्सर दूल्हा दुल्हन के ऊपर से नोट उसारकर नजर भी उतारी जाती है। इस दौरान लोग 10, 50, या ज्यादा से ज्यादा 100 रुपए की गड्डी उसारते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रिश्तेदार से मिलाने जा रहे हैं जिसने दुल्हन के ऊपर लाखों रुपए उसार दिए।

अंकल ने लाखों रुपए से उतारी दुल्हन की नजर

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादी का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन शादी के स्टेज पर बैठे हुए हैं। तभी वहां एक रिश्तेदार आता है। वह दूल्हा और दुल्हन के सिर पर नोट घुमाकर उसकी नजर उतारता है। ऐसा करने के लिए वह अपने साथ 500 रुपए की गड्डियाँ लाता है। वह एक गड्डी दूल्हे के ऊपर उसारता है। और बाकी दुल्हन पर न्योछावर कर देता है।

हैरत की बात ये रहती है कि वह दुल्हन पर करीब 500 रुपए की 9 गड्डियाँ उसार देता है। यानि वह करीब 4.5 लाख रुपए से दुल्हन की नजर उतारता है। यह देख दुल्हन भावुक हो जाती है। उसकी आंखें नम हो जाती है। लेकिन अंत में वह रिश्तेदार की दरियादिली देख खिलखिलाकर हंसने भी लगती है। यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख हर कोई यही सोच रहा है कि काश हमारे रिश्तेदार भी ऐसे होते।

लोग बोले ऐसे रिश्तेदार हमें भी चाहिए

एक यूजर ने लिखा “इस बंदे को ढूंढकर लाओ। हमे भी अपनी नजर उतारनी है।” दुसरे ने कहा “भाई ने देखते ही देखते लाखों रुपए उड़ा दिए। सच में दुल्हन बहुत लकी है।” तीसरा बोलता है “मुझे इस परिवार में शादी करनी है। क्या पता मेरी भी किस्मत चमक जाए।” एक ने कहा “मेरे रिश्तेदार तो इतने कंजूस हैं कि 10 रुपए से ही नजर उतार दी थी।” बस इसी तरह और भी मजेदार कमेंट्स आने लगे।

यहाँ देखें दिलदार रिश्तेदार का वीडियो


वैसे इस मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आपका दिल इतना बड़ा है कि आप अपने रिश्तेदार की शादी में इतने रुपए उड़ा दें? हमें कमेंट कर अपनी राय जरूर बताएं। साथ ही ये वीडियो अपने रिश्तेदारों को भी भेजें। ताकि वह भी इससे प्रेरित होकर आपको शादी में ज्यादा से ज्यादा पैसे दें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button