बॉलीवुड

डायमंड और सोने से बना है कियारा आडवाणी का ये मंगलसूत्र, कीमत इतनी कि खरीद लो एक आलीशान बंगला

हिंदू धर्म में एक शादीशुदा महिला के लिए मंगलसूत्र बड़ा अहम होता है। मान्यताओं के अनुसार यह उसके सुहाग की निशानी होता है। इससे पति की उम्र लंबी होती है। वह सही सलामत रहता है। इसलिए हर हिंदू शादी में दूल्हा अपनी दुल्हन को इसे पहनाता है। बॉलीवुड सेलेब्स की शादियों में तो इन मंगल सूत्र की कीमत काफी अधिक होती है।

कियारा के मंगलसूत्र ने खींचा ध्यान

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का मंगलसूत्र सुर्खियों में बना हुआ है। कियारा ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) संग सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई। कपल शादी निपटा जैसलमेर से दिल्ली पहुंचा और यहां उन्होंने दोस्तों को रिसेप्शन पार्टी दी।

दिल्ली से मुंबई लौटने के दौरान नई नवेली दुल्हन कियारा अपना सिंपल लेकिन सुंदर सा मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करते नजर आई। उनके इस मंगलसूत्र ने फैंस और मीडिया का ध्यान खींचा। अब सभी के मन में यही सवाल था कि आखिर इस मंगलसूत्र की कीमत कितनी है। आपको जान हैरानी होगी कि यह साधारण सा दिखने वाला मंगलसूत्र बड़ा महंगा है। यह जीतने रुपए का है उतने में आप एक छोटे मोटे शहर में आलीशान बांग्ला खरीद सकते हैं।

कीमत सुन आ जाएंगे चक्कर

kiara advani

खबरों की माने तो कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का यह मंगल सूत्र (Kiara Mangalsutra Cost) लगभग 2 करोड़ रुपए का है। जी हाँ आपने सही पढ़ा। इस सिंपल से मंगलसूत्र की कीमत पूरे दो करोड़ रुपए है। हालांकि सिद्धार्थ जैसे हीरो के लिए यह रकम बेहद मामूली है। इस मंगल सूत्र में गोल्डन चेन में ब्लैक कलर के बीड्स लगे हैं। वहीं बीच में एक बड़ा सा डायमंड लगा है। इसी के कारण यह इतना महंगा है।

मंगल सूत्र के अलावा कियारा की वेडिंग रिंग (Kiara Advani Diamond Ring) भी चर्चा में रही। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में ओवल शेप की सोलिटेयर डायमंड रिंग पहनी थी। खबरों की माने तो इस अंगूठी की कीमत भी करोड़ों में है। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फिल्म का 6 से 8 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 85 करोड़ रुपए है। इसलिए उनके लिए मंगल सूत्र और अंगूठी पर इतना पैसा बहाना बड़ी आम बात है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)


बरहाल कियारा और सिद्धार्थ मुंबई में हैं। यहां वे 12 फरवरी, रविवार को अपने बॉलीवुड के दोस्तों को एक ग्रैड रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारें दस्तक दे सकते हैं। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो देखने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button