बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा के साथ प्रीति जिंटा की होली, विदेश में मनाया होली का शानदार जश्न : PHOTOS

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘डिंपल गर्ल’ कही जाने वाली प्रीति जिंटा की होली बड़ी अनोखी रही। जी हां…क्योंकि प्रीति जिंटा ने विदेश में अपने देसी लोग के साथ जो होली खेली। दरअसल प्रीति जिंटा ने लॉस एंजेलिस में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति जोनास के साथ इस त्यौहार को बेहद ही शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसकी खूबसूरत तस्वीर साझा की है। तो आइए देखते हैं प्रीति जिंटा और प्रियंका की होली की तस्वीरें…

प्रीति ने दिखाई होली की झलक

priyanka chopra

गौरतलब है कि भारत देश में होली का एक अलग ही जश्न होता है। यहां पर आम लोगों के साथ-साथ ग्लैमरस इंडस्ट्री से जुड़े सितारे भी रंगों में रंगे नजर आते हैं। वहीं प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में भी इसका आनंद उठाया। प्रीति जिंटा ने प्रियंका चोपड़ा के परिवार के साथ जमकर होली खेली।

priyanka chopra

priyanka chopra

वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रीति जिंटा के साथ प्रियंका चोपड़ा उनके पति निक जोनास और वहीं प्रीति के पति जीन गुडइनफ समेत कई लोग दिखाई दे रहे हैं। बता दे प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति गुडइनफ के साथ एक मजेदार वीडियो साझा करते हुए फैंस को होली की शुभकामनाएं भी दी।

priyanka chopra

priyanka chopra

उन्होंने कहा कि, “सभी को होली की शुभकामनाएं ❤️आज का दिन कितना मजेदार रहा। इस तरह के दयालु और मजेदार मेजबान होने के लिए @priyankachopra और @nickjonas को धन्यवाद। आप लोगों के साथ होली मनाना बहुत अच्छा लगा। भगवान का शुक्र है कि यह नहीं था। बारिश हो रही थी और धूप निकल रही थी। नाचने और स्वादिष्ट खाने के बाद आज रात मैं एक बच्चे की तरह सो रहा हूं 🤩 #Happyholi #Desivibes #हैप्पीहोली #Ting।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

पति संग प्रियंका का मजेदार अंदाज

priyanka chopra

वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा, निक जोनास समेत अन्य लोग भी रंगों में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान पोल्का डॉट्स वाले शॉर्ट्स पहने हुए थे तो वहीं निक जोनास हाफ बाजू की टीशर्ट और मल्टी कलर सूट पहने हुए दिखाई दी। प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि, “होली मनाने वाले सभी लोगों को हैप्पी होली! जैसा कि आप बता सकते हैं, हम इसे बहुत गंभीरता से लेते हैं।”

priyanka chopra

प्रीति-प्रियंका का वर्कफ़्रंट

priyanka chopra

बात करें प्रीति जिंटा की कैरियर के बारे में तो वह काफी लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई है। वह पिछले दिनों ही जुड़वा बच्चों की मां बनी है। वही बात की जाए प्रियंका चोपड़ा के बारे में तो वह फिल्म ‘सिटाडेल’ में नजर आएगी जिस का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यह एक हॉलीवुड फिल्म है जिसमें प्रियंका एक्शन करती दिखाई देंगी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ है जिसमें वह अभिनेत्री आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ मुख्य किरदार में दिखाई देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button