बॉलीवुड

क्या सच में प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा इस फिल्म से करने जा रहे हैं बॉलीवुड में एंट्री?

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा अब सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी सफलता के झंड़े गोड़ चुकी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और बेहतरीव अभिनय से बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी तहलका मचा दिया है। फेमस होने के मामले में निक जोनास भी प्रियंका से कम नहीं हैं। प्रियंका से शादी के बाद से निक हॉलीवुड की तरह बॉलीवुड में भी काफी फेमस हो गए हैं। प्रियंका और निक ने बीते साल दिसंबर में ही शादी की है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाली ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो अक्सर ही अपनी और निक की तस्वीर और वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अपने जीवन में क्या चल रहा है और वो क्या कर रही हैं इस बात की जानकारी प्रियंका के फैंस को बखूबी होती है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के भाई के रोके की खबर सामने आई थी। खबरें तो ये भी थी कि प्रियंका उनकी शादी में शामिल होने के लिए ही भारत आई लेकिन फिर किसी बात के चलते सिद्धार्थ की शादी पहले तो कैंसिल हुई फिर खबर आई की उनकी सगाई टूट गई है।

ये पहली बार नहीं था जब सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की खबरें आई हैं। और फिर कुछ समय बाद ही उसके टूटने की। यह दूसरी बार था जब सगाई के बाद सिद्धार्थ की शादी कैंसिल हो गई हो। जब पहली बार सिद्धार्थ की शादी कैंसिल हुई थी तो इसके पीछे की वजह उनका काम बताया गया था। खबर आई थी कि काम और अपने करियर के चलते सिद्धार्थ ने शादी ना करने का फैसला लिया है। जिसके बाद दोबारा उनकी सगाई हुई लेकिन फिर से काम और करियर को वजह बताते हुए उनकी ये शादी भी टूट गई।

इससे साफ है कि सिद्धार्थ इन दिनों अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं। इस बात का अंदाजा प्रियंका के पोस्ट से भी लगाया जा सकता है। दरअसल प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नया पोस्ट किया है। लेकिन ये पोस्ट प्रियंका ने अपने या निक के लिए नहीं, बल्कि अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के लिए किया है।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनाक्षी सिन्हा और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ का ट्रेलर शेयर किया है। और इस ट्रेलर के साथ ही उन्होंने इस फिल्म में सिद्धार्थ के काम की काफी सराहना भी की हैं। प्रियंका ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया,  ”.@Iamsidchopra so happy and proud of the work that you’re doing on this film.

हालांकि इस फिल्म से सिद्धार्थ का क्या कनेक्शन है इस बात का खुलासा अभि तक हो नहीं पाया है। वो इस फिल्म में बतौर एक्टर नजर आने वाले हैं या फिर वो फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। इन दोनों ही बातों पर सस्पेंस बना हुआ है। क्योंकि ना ही फिल्म के पोस्टर या ट्रेलर में सिद्धार्थ का नाम कहीं नहीं दिया गया है। इसलिए फिल्म खानदानी शफाखाना में सिद्धार्थ के रोल पर अभी तक सस्पेंस ही बरकरार है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button