बॉलीवुड

बेहद स्पेशल रहा प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का पहला ईस्टर, क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की दुनिया में अपना नाम कमाने वाली मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में है। वह पहली बार अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा को लेकर पहुंची है। ऐसे में उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड है। इतना ही नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को देश के कल्चर से भी रूबरू करवा रही है।

priyanka chopra

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पहुंची थी जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब इसी बीच प्रियंका ने ईस्टर संडे सेलिब्रेट किया जिसकी झलक भी उन्होंने फैंस को दिखाई दी। तो आइए देखते हैं मालती मैरी की लेटेस्ट तस्वीरें…

मालती ने मनाया पहला ईस्टर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, हेयर बैंड लगाए हुए मालती मैरी नीचे की तरफ देख रही है और वह हाथ में कुछ पकड़े हुए हैं। इस दौरान प्रियंका ने अपनी बेटी की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि, “मालती मैरी फर्स्ट ईस्टर।”

priyanka chopra

देखा जा सकता है कि जहां पर प्रियंका ने बेटी के साथ नाइट सूट में ट्यूनिंग की तो कुछ में वह अपनी बेटी को गोद में उठाए हुए मिरर सेल्फी ले रही है। प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

priyanka chopra

इसके अलावा मालती कुछ तस्वीरों में कुछ खिलोने के साथ खेलती हुई दिखाई दी जबकि उनकी एक तस्वीर में वह खिड़की से बाहर निहार रही है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है और यूजर्स भी मालती मैरी की क्यूटनेस पर फिदा हो गए।

priyanka chopra

priyanka chopra

priyanka chopra

priyanka chopra

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थी जहां से भी उनकी क्यूट सी तस्वीरें वायरल हुई थी। इस दौरान नन्ही मालती मैरी के सिर पर चुन्नी रखी हुई थी जिसमें वह बहुत ही क्यूट लग रही थी। प्रियंका के साथ-साथ उनकी पूरी टीम भी मंदिर दर्शन के लिए पहुंची थी।

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फ़िल्में

priyanka chopra

बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम के बारे में तो इन दिनों वह अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ को लेकर चर्चा में हैं जिसकी प्रमोशन में हुआ जोरों शोरों से जुटी हुई है। फिल्म के ट्रेलर को पसंद किया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि प्रियंका की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल का प्रदर्शन करेगी।

priyanka chopra

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास बॉलीवुड में फिल्म ‘जी ले जरा’ है जिसमें वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button