बॉलीवुड

पार्टी में रोमांटिक हुए राजकुमार राव और पत्रलेखा, डांस करते हुए करने लगे ऐसी हरकतें

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा सबसे चर्चित कपल है। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ फोटो और खूबसूरत वीडियो साझा करते रहते हैं।

rajkumar rao

इसी बीच पत्रलेखा और राजकुमार राव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह दोनों भरी महफिल में एक दूसरे के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान ये दोनों एक-दूसरे के साथ काफी रोमांटिक भी होते नजर आए। बता दें, राजकुमार और पत्रलेखा का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं यूजर्स भी कमेंट्स कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ राजकुमार और पत्रलेखा का डांस वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा फिल्म ‘सत्या’ के सुपरहिट गाने ‘सपने में मिलती है कुड़ी’ पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों ही फुल मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और साथ ही कैप्शन में लिखा कि, “जब आपका पार्टनर, बेस्ट डांसिंग पार्टनर होता है पत्रलेखा।”

वीडियो में देखा जा सकता है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा फुल मस्ती में है और वह दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते हुए भी नजर आ रहे हैं। बता दे फैंस को भी पत्रलेखा और राजकुमार राव का यह अंदाज काफी पसंद आया और उन्होंने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “ये दोनों साथ में बहुत ज्यादा क्यूट लगते हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा “वाह भाई मौज कर दी।” वहीं फिल्‍म निर्देशक, निर्माता, अभिनेत्री और कोरियोग्राफर फराह खान ने भी इस वीडयो पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा कि, “मैं इसे मिस कर रही हूं, एक बार से दोनों प्लीस शादी कर लो।” इसके अलावा  पत्रलेखा और राजकुमार के इस वीडियो को कई लोग पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर इस कपल की तारीफ की जा रही है।

15 नवंबर 2021 को रचाई थी शादी

बता दें, राजकुमार राव और पत्रलेखा बीते साल 15 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे हैं। इनकी शादी को करीब 8 महीने हो चुके हैं। रिपोर्ट की मानें तो राजकुमार राव और पत्रलेखा करीब 2010 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

कहा जाता है कि एक विज्ञापन में साथ नजर आने के बाद यह दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। उसके बाद इन्होंने फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ में काम किया। इसके बाद साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ में यह जोड़ी नजर आई जहां पर इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद इन दोनों ने शादी रचाने का फैसला किया।

rajkumar rao

बात की जाए राजकुमार राव के वर्क फ्रंट के बारे में तो वह आखिरी बार फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ जाने-माने अभिनेत्री कृति सेनन मुख्य किरदार में दिखाई दी थी। इसके अलावा मशहूर अभिनेत्री रत्ना पाठक और परेश रावल जैसे सितारे भी नजर आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button