बॉलीवुड

दिल की बात जुबान पर आ ही गई, रणबीर ने आलिया को लेकर किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड के कलाकारों के बीच अफेयर की  खबरें तो आम होती हैं। ऐसी ही अफेयर की गलियों से एक कपल और नाम सामने आ रहा है। अब ये कपल हैं या नहीं, इस बात से तो पर्दा उठाना बाकि है। जी हां, इन दिनों बॉलीवुड की चुलबुली आलिया का नाम सबकी जुबान पर है। आलिया ने अपनी एक्टिंग के बदौलत बॉलीवुड में बड़ा ही नाम कमाया है, वो भी कम समय में  है। अपनी मेहनत और लगन की वजह से आज आलिया टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन आज हम आपको उनके अफेयर के बारे में बताने में जा रहे हैं।

चुलबुली आलिया और रणबीर कूपर के नाम की चर्चा अब जोरो से हो रही है। इस चर्चा को तूल तब मिला जब सोनम कपूर का रिसेप्शन था। जी हां, सोनम के रिसेप्शन में रणबीर और आलिया को करीब देखा गया। फिर क्या, अफवाहों का बाजार गरम हो गया। इतना ही नहीं आलिया का नाम रणबीर कपूर के साथ तो बहुत पहले से ही जुड़ रहा है। अब दोनों बस इस खबर पर मुहर लगा दें।

आलिया तो रणबीर को पसंद करती है। इस बात को सभी जानते हैं। लेकिन हाल ही में रणबीर कपूर ने भी एक इंटरव्यू में कहा कि एक लड़के तौर पर मेरा क्रश आलिया हैं। अब अगर दोनों तरफ से एक ही बात दौहराई जा रही है, तो जरूर दाल में कुछ काला तो है ही। हालांकि, दोनों अभी इस बात को लेकर मीडिया पर चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन माना जा रहा है कि दोनों बहुत ही जल्द अपने इस रिश्ते का खुलासा करेंगे।

फिल्म राजी के प्रमोशन में  जब आलिया से रणबीर के बारे में पूछा गया तो आलिया ने जवाब देते हुए कहा कि मेरा चेहरा लाल हो रहा है। अब आलिया का ऐसा जवाब भी तो इसी तरफ इशारा करता है। कुछ साल पहले कॉफी विद करण में आलिया कह चुकी हैं कि वो रणबीर से शादी करना चाहती हैं, क्योंकि रणबीर बहुत ही ज्यादा प्यारें है। अब आग तो दोनों ही तरफ लगी है, अब हो भी सकता है कि दोनों के बीच खिचड़ी भी पक रही हो।

इन दिनों आलिया फिल्म कलंक की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वरूण उनके साथ हैं। ऐसे में आलिया और रणबीर का प्यार कब परवान चढ़ेगा, ये तो देखने वाली बात होगी। लेकिन  दोनों जिस तरह से एक दूसरे के नाम को लेकर शरमाते हैं, उससे तो यही लगता है कि  जल्दी  ही दोनों का प्यार परवान चढ़ सकता है। इन  दिनों रणबीर कपूर के साथ आलिया का नाम खूब जुड़ रहा है। तो वहीं उनके फैन्स उन्हें वरूण के साथ देखना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button