राशिफल

होली में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 7 राशियों पर रहेगा शुभ असर, जीवन में घुलेंगे खुशियों के रंग

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होलिका दहन के अगले दिन होली का त्यौहार मनाया जाता है। इस साल 29 मार्च 2021 को होली खेली जाएगी। होली का त्यौहार रंगो का त्यौहार होता है। इस दिन सभी लोग एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गले मिलते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली के दिन शनि और गुरु ग्रह मकर राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं शुक्र और सूर्य देव दोनों मीन राशि में विराजमान रहने वाले हैं। मंगल और राहु वृषभ राशि में, बुध कुंभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे।

ऐसी स्थिति में होली के दिन ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आखिर किन राशि वालों को लाभ मिलेगा और किसको हानि का सामना करना पड़ सकता है, चलिए जानते हैं इसके बारे में….

आइए जानते हैं होली पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनने से किन राशियों को होगा फायदा

मेष राशि वाले लोगों को होली पर बन रहे ग्रहों के दुर्लभ संयोग की वजह से शुभ फल की प्राप्ति होगी। आमदनी के नए साधन बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां ही खुशियां बनी रहेंगी। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किस्मत पूरा साथ देगी।

वृषभ राशि वाले लोगों को दुर्लभ संयोग की वजह से धन से जुड़े हुए मामलों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। कैरियर के क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे।

मिथुन राशि वाले लोगों को होली पर बन रहे दुर्लभ संयोग की वजह से सांसारिक सुखों में वृद्धि होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। धन लाभ मिलेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी।

सिंह राशि वाले लोगों को दुर्लभ संयोग की वजह से शुभ फल की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी जरूरी काम में दोस्तों की सहायता मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में आपकी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोगों को होली पर बन रहे ग्रहों के दुर्लभ संयोग की वजह से लाभ के शुभ संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। किसी महिला की तरफ से लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। कुल मिलाकर आप अपना जीवन हंसी खुशी व्यतीत करेंगे।

तुला राशि वाले लोगों का भाग्य प्रबल रहेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहने वाला है। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दोस्तों के साथ किसी पार्टी का आनंद ले सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। व्यापार में चल रही परेशानी दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिल सकता है। मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं तो आपका समय बेहतरीन रहेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को होली पर बन रहे ग्रहों के दुर्लभ संयोग की वजह से बेहतरीन फायदा मिलेगा। नौकरी-व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं। मानसिक तनाव कम होगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। घरेलू जीवन अच्छा बना रहेगा। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

कर्क राशि वाले लोगों के जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं इसलिए आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है। कामकाज का बाहर अधिक होने के कारण परिवार को समय देना काफी मुश्किल हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें। आप अपने कामों को योजनाओं के तहत पूरा कीजिए।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है इसलिए आपको संभलकर रहना होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझें। भाग्य से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगो का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। फिजूलखर्ची अधिक होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। व्यापार में मिलाजुला लाभ प्राप्त होगा। शादीशुदा जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।

मकर राशि वाले लोगों के मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। धन कमाने के मार्ग में बहुत सी बाधाएं उत्पन्न होंगी। आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

मीन राशि वाले लोगों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रखेंगे। आप अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। धन संबंधित मामलों में सतर्क रहना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button