राशिफल

इन 4 राशियों की अधूरी इच्छाएं पूरी करेंगे श्री गणेश, मिलेंगी अपार खुशियां, भाग्य होगा प्रबल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर श्री गणेश की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और अधूरी इच्छाएं पूरी होने के प्रबल संकेत हैं। जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं श्री गणेश किन राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर श्री गणेश जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है। मानसिक तनाव खत्म होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। निवेश संबंधित कामों में शुभ फल की प्राप्ति होगी। सफलता आपके कदम चूमेगी। धन वृद्धि के योग हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय उत्तम फलदायक रहने वाला है। भगवान श्री गणेश जी की कृपा से पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। माता-पिता के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। संतान के भविष्य की चिंता दूर होगी। आप अपनी योजनाओं को समय पर पूरा कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको फायदा मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। व्यापार में लाभदायक समझौते होने के योग हैं।

मकर राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान गणेश जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। दांपत्य जीवन में सौम्यता बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र में सीनियर आपकी पूरी सहायता करेंगे।

कुंभ राशि वाले लोग भाग्यशाली साबित होंगे। आपकी रूठी हुई किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। माता-पिता का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। घर बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में चल रही अनबन खत्म होगी। आपका प्रेम विवाह होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। कोर्ट के चेहरे के कामों में सफलता मिलेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मध्यम फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ अनबन होने की संभावना है, जिससे आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ आप किसी लंबी दूरी की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा। बच्चों की तरफ से चिंता अधिक रहेगी।

वृषभ राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर रखें। व्यापार से जुड़े हुए लोग अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन की परिस्थितियों में बहुत से बदलाव देखने को मिल सकते हैं। व्यापार में तरक्की मिलेगी तो नौकरी के क्षेत्र में अचानक ट्रांसफर हो सकता है, जिसके कारण आपका कामकाज प्रभावित होगा। घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अचानक पुराने मित्रों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। माता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

सिंह राशि वाले लोगों को अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप किसी भी अनजान व्यक्ति से लेनदेन मत कीजिए अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगी। आपका कोई रुका हुआ काम अचानक पूरा होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

तुला राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी परेशान कर सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आप काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए अन्यथा चोट लग सकती है। माता-पिता के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा, जिससे मन को शांति मिलेगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करेंगे, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। धन की कमी महसूस हो सकती है। आमदनी के अनुसार आपको खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। ससुराल पक्ष से अनबन होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर ध्यान देना होगा। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों के जीवन की परिस्थितियां मिली-जुली रहेंगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके मन में अज्ञात भय बना रहेगा, जिसके कारण आप काफी विचलित महसूस करेंगे। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। संतान की तरफ से कोई गिफ्ट मिलने की संभावना है। निवेश संबंधित कामों से दूर रहना होगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बच्चों की तरफ से चिंता खत्म होगी। कानूनी मामलों से दूर रहें। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आप अपने भागीदारों पर नजर रखें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button