समाचार

कलयुग में प्रकट हुए जटायु? देखकर डर गए लोग, वन विभाग की टीम पहुंची तो खुले कई राज – Video

आप लोगों को रामायण का जटायु याद है? उनका जिक्र रामायण की कथा में अवश्य पढ़ने को मिलता है। जटायु एक बड़े आकार के पक्षी थे। उस दौर में ऐसे जीव हुआ करते थे। लेकिन आज के दौर में इस तरह के जीव कम ही देखने को मिलते हैं। लेकिन हाल ही में उत्तर प्रदेश के कानपुर के बेनाझाबर इलाके में एक दुर्लभ प्रजाति का पक्षी पाया गया। लोग इसे देखने के बाद इसकी तुलना रामायण काल के जटायु से करने लगे।

वन विभाग के हाथ लगा दुर्लभ गिद्ध

दरअसल बेनाझाबर ईदगाह कब्रिस्तान के पास एक दुर्लभ हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध (Rare Himalayan Griffon Vulture) देखा गया। इसे यहां के कब्रिस्तान के पास कुछ लोगों ने देखा था। यह उड़ नहीं पा रहा था। ऐसे में उन्होंने वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी। जब वन विभाग मौके पर पहुंचा तो पाया कि यह हिमालयन ग्रिफॉन नाम की दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध है। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि यह जोड़े में था। ऐसे में वन विभाग दूसरे गिद्ध की तलाश में जुट गया है।

रेस्क्यू किए गए इस गिद्ध को 15 दिन के लिए एलन फॉरेस्ट जू के अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। अब इस दुर्लभ पक्षी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस अनोखे जीव को देखकर हैरान हैं। इसके आकार और रंग रूप को देखकर लोग इसकी तुलना रामायण के जटायु से कर रहे हैं। बताते चलें कि ग्रिफॉन गिद्ध अधिकतर हिमालय और आसपास के तिब्बती पठार के किनारे पाए जाते हैं। इस प्रजाति को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित किया गया है।

8 किलो निकला वजन

एलन फॉरेस्ट चिड़ियाघर के पशुचिकित्सक डॉ नासिर जैदीन ने बताया कि इस दुर्लभ हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध का वजन 8 किलो है। उसे फिलहाल चिड़ियाघर के बाकी सभी पक्षियों से अलग-थलग अस्पताल परिसर में रखा गया है। डॉक्टरों की एक पूरी टीम इस दुर्लभ गिद्ध की निगरानी में लगी हुई है। दिलचस्प बात ये है कि इस चिड़ियाघर में पहले से चार हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध मौजूद हैं।

यहां देखें हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध का वीडियो


वैसे आपको ये दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध कैसा लगा? यदि आपको अवसर मिले तो क्या आप इसे आमने सामने देखना पसंद करेंगे? यदि हाँ तो आप कानपुर के एलन फॉरेस्ट जू में जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button