राशिफल

राशिफल 11 अप्रैल 2023: आज हनुमान जी की कृपा से दूर होंगे 5 राशियों के कष्ट, मिलेगी मनचाही सफलता

आज हम आपको मंगलवार 11 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 11 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म करने का प्रयास करें। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूर्ण करें, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। जरूरी कामों के चलते लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। घर परिवार का माहौल ठीक रहेगा। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। भाई बहनों के सहयोग से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़े हुए काम करने वाले लोगों को जल्दीबाजी करने से बचना होगा। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे करेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ कोई नया काम शुरू करने की योजना बनेगी, जिसका आपको भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। व्यापार में कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपके मित्रों में इजाफा होगा लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ मिलकर कुछ नए काम की योजना बनेगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। नए लोगों के साथ बढ़ते परिचय की वजह से जीवन से संबंधित नई बातों पर ध्यान देना आपके लिए संभव हो सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के शिक्षकों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपका ट्रांसफर मनचाही जगह पर हो सकता है। आपका मन पूजा पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। बिजनेस में जो नए ऑफर मिलेंगे, आप उनका लाभ उठाएंगे। पारिवारिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अचानक घर में ख़ास मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपसे किसी जरूरी काम में गलतियां हो सकती हैं। दूसरे लोग भी आपको अपने हिस्से का काम दे सकते हैं। आप बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। आपको महत्वपूर्ण कामों पर पूरा ध्यान लगाना होगा। आप करियर से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, नहीं तो चोट लग सकती है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी से छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही थीं, उनका समाधान होगा। आप अपने लंबे समय से अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। व्यापार में मन मुताबिक लाभ कमाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से अच्छी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी सरकारी योजना से लाभ होने के योग बने हुए हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। सेहत पहले से ठीक रहेगी। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। कोई पुराना दोस्त भी मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपका प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है इसलिए सावधान रहें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति बहुत ही जल्द करने वाले हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। मनचाही नौकरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सेहत की बात की जाए तो किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। परिवार में उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। घर परिवार की परेशानियां दूर होंगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button