राशिफल

राशिफल 11 मार्च 2023: शनिदेव की कृपा से 4 राशियों पर खूब होगी धनवर्षा, अच्छी नौकरी मिलने के योग

आज हम आपको शनिवार 11 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 11 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर पूरा सहयोग मिलने वाला है। अगर आपकी सेहत काफी लंबे समय से खराब चल रही थी, तो आज उसमें सुधार होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी मेहनत से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे। आप अपने सभी कार्य समय रहते पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उससे पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप अपने परिवार और निजी जिंदगी की जिम्मेदारियों को बिल्कुल भी अनदेखा मत कीजिए, आपको उन पर पूरा ध्यान देना होगा। करियर में उन्नति के अच्छे मार्ग खुलते हुए नजर आ रहे हैं। परिवारवालों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। इससे रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार में धन लाभ होने के योग हैं। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी बेहतरीन नजर आ रहा है। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर बेहतर ढंग से ध्यान दे पाएंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं, जिससे आपके घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बदलते मौसम के कारण मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आप अपने कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह भी वापस मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। अचानक करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिलते हुए नजर आ रहे हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपने सभी जरूरी कामों को पूरा करके परिवारिक के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से स्थिति अनुकूल नहीं है, तो वह बहुत ही जल्दी सामान्य हो जाएगी। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। आज किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अगर कोई बात हो जाती है, तो आप शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी बेहतर रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। रिश्तो में मधुरता आएंगी। संतान के भविष्य को लेकर अगर चिंता सता रही थी, तो उससे भी छुटकारा मिल जाएगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। अविवाहित लोगों की शादी की बात पक्की हो सकती है। मित्रों की मदद से आपकी आमदनी बढ़ेगी। संतान से सुख में वृद्धि होगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया था, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी। आप अपने सामने आने वाली हर कठिनाई का डटकर मुकाबला करेंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं। इस राशि की महिलाओं का दिन बढ़िया रहेगा। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। आज आपको कुछ नया करने का मौका मिल सकता है इसलिए आप इससे पीछे बिल्कुल भी ना हटें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने जीवन में कई अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की जरूरत है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ अगर किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, तो वह भी दूर होगा। घर परिवार में सुख-शांति और खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद रहने वाला है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। प्रेम जीवन में थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि आपकी कोई बात साथी को बुरी लग सकती है। इससे रिश्ते में दरार आ सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार लाभ होने के योग हैं। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन ढेरों खुशियां लेकर आया है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके बड़े अधिकारियों का दिल जीत सकते हैं। आपको प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हाथ लग सकता है। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बना सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्कों से लाभ होने के योग हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम को आप पूरा करने में सफल रहेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। राजनीति से जुड़े हुए लोगों का दिन बेहतर रहेगा। विदेशों से आयात-निर्यात का व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा धन लाभ होने के योग हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button