राशिफल

राशिफल 17 मार्च 2023: आज इन 5 राशियों पर मेहरबान हुईं मां लक्ष्मी, दूर होगी पैसों की परेशानी

आज हम आपको शुक्रवार 17 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 17 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके किस्मत के सितारे बदलने वाले हैं। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। परिवार और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने का प्रयास करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बहुत ही बेहतर नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज व्यापार के सिलसिले में आपको तगड़ा लाभ मिलेगा। आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। अगर आप काफी लंबे समय से नई गाड़ी खरीदने का सोच विचार कर रहे थे, तो आपकी यह इच्छा आज पूरी होती हुई नजर आ रही है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। कारोबार में बरकत होगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। विद्यार्थियों को अपना कीमती समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। आपको पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा लेकिन पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके आसपास का वातावरण सकारात्मक नजर आ रहा है। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को अचानक लाभ होने की संभावना है। वहीं किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन जबरदस्त तरीके से शुभ साबित होगा। आप अपने सामने आने वाली हर कठिन परिस्थिति का डटकर मुकाबला करेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। आगे चलकर आपको लाभ जरूर मिलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन बेहतर रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कामकाज में की गई मेहनत से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। कामकाज के सिलसिले में किसी पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। आपको अपने काम स्वयं पूरे करने होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। छात्रों को आगे बढ़ने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। दांपत्य रिश्ते के मामले में दिन अच्छा नजर आ रहा है। आज धन के मामले में सफलता मिलेगी। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। माता-पिता की तबीयत ठीक रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं इसलिए आपको सावधान रहना होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पर पैसा खर्च होगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चले, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। रिश्तो में नयापन महसूस होगा। आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। साथी के साथ रिश्ते और भी मजबूत और मधुर होंगे। परिवार को समय दीजिए। बच्चों से बातें कीजिए। किसी भी काम में जल्दीबाजी करना ठीक नहीं है। अगर आप काफी लंबे समय से किसी काम को करने का प्रयास कर रहे थे, तो आज वह पूरा हो जाएगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपके जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं घट सकती हैं, जो आपको थोड़ा सा निराश करेंगी। लेकिन उसको लेकर मूड खराब बिल्कुल भी मत कीजिए। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत व्यस्त भरा रहेगा। किसी मित्र की मदद से आप के अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। संगीत से जुड़े हुए लोगों का दिन सामान्य रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अजनबी लोगों की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके ग्रह-नक्षत्र शुभ संकेत दे रहे हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन ठीक रहेगा। अगर आप कोई निवेश करते हैं, तो भविष्य में आपको फायदा देगा। आज आप पूरी सकारात्मकता के साथ मेहनत करते रहें, आप सही दिशा में प्रयास कर रहे हैं। जल्दी आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आप किसी से भी बहसबाजी मत कीजिए। शब्दों पर ध्यान देना होगा। सामाजिक स्तर पर आपके लोकप्रियता बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button