राशिफल

राशिफल 18 मई 2023: आज इन 5 राशियों के करियर में आएगा उछाल, आर्थिक लाभ होने के बन रहे योग

आज हम आपको गुरुवार 18 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 18 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के विद्यार्थियों को आज अपने जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी कंपनी से नई नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही किसी नए कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन बहुत शुभ साबित होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा। यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो बनते हुए काम भी बिगड़ जाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उसका अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। छात्र आगे की पढ़ाई के लिए फॉर्म भरेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे काम में सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन बहुत ही शुभ साबित होगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। प्रेमियों के लिए भी दिन बहुत ही शानदार साबित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बहुत ही खास रहने वाला है। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। खास लोगों से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। शाम को बच्चों के साथ पार्क जाएंगे, जहां आइसक्रीम का आनंद उठाएंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी, जिसे आप धैर्य के साथ हल कर लेंगे। समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इस राशि के लोगों को आज के दिन इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित सामान खरीदना शुभ रहेगा। आपको माता-पिता से प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। निवेश से आपको लाभ होने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा नजर आ रहा है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे हैं, उनके लिए भी दिन बहुत ही अच्छा साबित होगा। आज रास्ते में जाते समय किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ आप थोड़ा समय व्यतीत करेंगे। हो सकता है कि कोई पुरानी बातें भी शेयर करें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। साथी से आपको कोई बढ़िया उपहार मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेस में आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा होने के योग हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आज वापस मिल जाएगा। आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें किसी अच्छी फिल्म के लिए ऑफर भी करेंगे। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे। इसके साथ ही नए केस मिलने की संभावना बनी हुई है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी राहत पूर्ण रहने वाला है। आप ऐसे लोगों से मुलाकात करेंगे, जो आपकी कमियों को जानते तो हैं, लेकिन उन्हें स्वीकार करना नहीं चाहते ऐसे लोगों से दूरियां बना कर रहें, साथ ही उन अच्छे लोगों पर अपना ध्यान केंद्रित करें जो पिछले कुछ सालों से मिले हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। आपको अपने जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार बदलने की आवश्यकता है। घर के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। ऑफिस की तरफ से आप कोई बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। इसका फायदा आपको भविष्य में होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपनी शादी की बात घर पर करेंगे, हो सकता है कि जल्द ही शादी पक्की भी हो जाए। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में आपको भाग लेने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। घर परिवार की समस्याएं दूर होंगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ होने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको उन चीजों को महत्व देना होगा, जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन में सुधार होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। किसी विदेशी कंपनी से नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। व्यापार करने वाले लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। कमीशन का काम करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। अत्याधुनिक सूचना माध्यमों और आधुनिक मोबाइल से आपके रोज की जिंदगी में बदलाव आएगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button