राशिफल

राशिफल 18 अप्रैल 2023: आज इन 4 राशियों को हो सकता है बड़ा मुनाफा, हनुमान जी की रहेगी विशेष कृपा

आज हम आपको मंगलवार 18 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 18 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके मन में किसी पुरानी बात को लेकर उलझन बनी रहेगी, जिसकी वजह से आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। लेकिन आप अपनी चतुराई से उलझी हुई स्थिति को सुलझाने में सफल रहेंगे। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी कमाई के जरिए बढ़ेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। व्यापार में लाभ होने की उम्मीद है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन काफी अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होने की संभावना है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका आज अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। आपको खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है। जल्दीबाजी में कोई भी काम मत कीजिए। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपको अपनी भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। खान-पान की आदतों में सुधार करें, नहीं तो सेहत खराब हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए संभलकर रहना होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आज उत्तेजना और क्रोध में आकर कोई भी फैसला मत लीजिए। आपको आर्थिक मामलों में कामयाबी मिलती हुई नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र में लिए गए फैसले सफल होंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपने सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन मेहनत रंग लाएगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर परिवार के लोगों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके परिवार में थोड़ी अनबन होने की आशंका बनी हुई है इसलिए आपको अपने ऊपर काबू रखना होगा। किसी भी परिस्थिति में आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। आपको कार्य क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लीजिए अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ेगा। करियर से संबंधित बातों को गंभीरता से लेने का समय है। आपको आने वाले हर एक अवसर पर ध्यान देना होगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, तभी आप भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ मिलने के योग हैं। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो आगे चलकर उनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ना छोड़े। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा क्योंकि हानि होने की आशंका बनी हुई है। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा, तभी आप उसे प्राप्त कर पाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कामकाज में लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। सभी कार्य सिद्ध होंगे। जमीन से जुड़ा हुआ कोई काम रुका हुआ है, तो उसके पूरे होने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। अगर आप कोई निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए भी समय बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे करें, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर मिलने के योग हैं। आज आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। मीडिया से जुड़े हुए लोगों को मेहनत करके प्रसिद्धि प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button