मनोरंजन

19 साल की नंदिनी गुप्ता ने जीता ‘मिस इंडिया 2023’ का ख़िताब, राजस्थान के कोटा से रखती है ताल्लुक

बीती रात को 59वें फेमिना मिस इंडिया पीजेंट का अंतिम चरण था जिसमें राजस्थान की खूबसूरत नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम किया है। वहीं श्रेया पूंजा और स्ट्रैल थौनाओजम लुवांग फर्स्ट और सेकंड रनर अप बनी है।

miss india 2023

बता दे 19 साल की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया का खिताब नाम कर दुनिया भर में अपना नाम कमा लिया है और उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस खास मौके पर नंदिनी गुप्ता को पूर्व मिस इंडिया रही सिन्नी शेट्टी ने यह ताज पहनाया। तो आइए जानते हैं मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली नंदिनी गुप्ता आखिर कौन है?

बॉलीवुड सेलेब्स भी आए नजर

miss india 2023

सबसे पहले तो वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नंदिनी गुप्ता बेहद ही खूबसूरत लग रही है। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ब्लैक कलर के थाई हाई स्लिट गाउन को चुना। साथ ही मैचिंग हील्स, खुले वेवी बाल और शिमरी मेकअप के साथ वह बेहद ही हसीन लग रही थी।

न केवल उनकी खूबसूरती बल्कि उनके कॉन्फिडेंस नहीं भी हर किसी का दिल जीत लिया जिसके बाद वह मिस इंडिया का ताज पहनने में कामयाब रही। वही मणिपुर की स्ट्रैल थौनाओजम लुवांग सेकंड रनर अप रही जबकि दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर अप रही।

बता दे इस ब्यूटी पीजेंट में देश भर की कई लड़कियों ने हिस्सा लिया था जिसमें नंदिनी ने सभी को पछाड़ते हुए यह खूबसूरती का ताज अपने नाम किया। महज 19 साल की उम्र में मिस इंडिया बनने के बाद नंदिनी गुप्ता अब मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश को रिप्रेजेंट करने वाली है। बता दें, मिस इंडिया के इस खास मौके पर बॉलीवुड दुनिया से जुड़े कई सितारे भी शामिल हुए थे। इस दौरान कार्तिक आर्यन, नेहा धूपिया, मनीष पॉल और भूमि पेडणेकर जैसे सितारों ने इसकी रौनक बढ़ाई वही मिस इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर नंदिनी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा गया कि, “यह यहां है!

नंदिनी गुपरा ने हमारे मंच पर विजय प्राप्त की है और अपने मैगनेटिज्म, चार्म, धीरज और सुंदरता से हमारे दिलों पर कब्जा कर लिया है! हमें बहुत गर्व है और हम उन्हें मिस वर्ल्ड के मंच पर देखने का इंतजार नहीं कर सकते! हमें आपकी यात्रा पर और ताज हासिल करने के लिए आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत पर बहुत गर्व है। आप हमेशा चमकती रहें! देवियों और सज्जनों, अपनी नई क्वीन, नंदिनी गुप्ता, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का स्वागत करें।”

कौन हैं नंदिनी गुप्ता?

miss india 2023

वहीं बात की जाए नंदिनी गुप्ता के बारे में तो वह राजस्थान के कोटा की रहने वाली है। उन्होंने कोटा से ही अपनी पढ़ाई पूरी की है। रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में अपनी पढ़ाई पूरी की है। नंदिनी गुप्ता बचपन से ही ब्यूटी पेजेंट में भाग लेना चाहती थी और आखिरकार फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद उन्होंने अपना यह सपना पूरा कर लिया।

miss india 2023

बता दें इससे पहले नंदिनी गुप्ता फेमिना मिस इंडिया राजस्थान की भी विनर रह चुकी है। अब वह महज 19 साल की उम्र में मिस इंडिया बन गई।। मिस इंडिया का खिताब जीतने के दौरान नंदिनी गुप्ता सहित कई सवाल किए गए थे। इस दौरान नंदिनी ने अपने जीवन में रतन टाटा को सबसे प्रभावशाली व्यक्ति बताया।

उन्होंने कहा कि, “रतना टाटा ने मानवता के लिए सब कुछ करते हैं और चैरिटी के लिए अधिकांश हिस्सा दान में देते हैं। लाखों लोगों द्वारा पसंद किया जाता है और वो हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं।” वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भी उन्होंने प्रभावशाली व्यक्ति बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button