राशिफल

राशिफल 18 मार्च 2023: आज 7 राशियों का जीवन खुशियों से भर देंगे शनि देव, होगा पैसों का बड़ा लाभ

आज हम आपको शनिवार 18 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 18 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपकी फिजूलखर्ची कम रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर आप किसी बात को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे हैं, तो वह चिंता भी दूर हो जाएगी। कामकाज पर पूरा ध्यान लगा पाएंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने क्षेत्र में लगातार कामयाबी प्राप्त करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जरूरी कामों में कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। घर परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में आपको नयापन महसूस होगा। आज आप कोई भी बड़ा निवेश मत कीजिए, नहीं तो भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। संतान की ओर से आपको शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सरकारी काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। किसी जोखिम भरे काम से अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको वर्तमान में की गई मेहनत का तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा। जीवनसाथी से अगर किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है, तो वह खत्म हो जाएगा। रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च होगा लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिल सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक रिश्ते का आनंद लेंगे। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से काफी अच्छा रहेगा। आपकी कमाई बढ़ने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अपनी योजनाओं को समय रहते पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगा। राजनीति से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आज आपके सामने ऐसे कई जरूरी मामले आएंगे, जिनपर आपको तुरंत ध्यान देना होगा। अगर स्वास्थ्य संबंधित कोई परेशानियां चल रही है, तो वह दूर हो जाएंगी। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। कोई नया काम या फिर जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। आपको अहंकार जैसी भावना से दूर रहने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज आपको कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। धन कमाने के मौके हाथ लगेंगे। दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज अगर आप निवेश से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। आज ऐसे किसी खास इंसान से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेते वक्त सोच विचार करना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। कोई शुभ समाचार या बड़ी सफलता मिलने से सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घरेलू जरूरतों की खरीदारी के लिए आप मार्केट जा सकते हैं। आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की जरूरत है। जमीन जायदाद के मामलों में फायदा होने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी बढ़िया रहेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। आप अपने कामकाज के तरीको में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। कारोबार में अपार सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आर्थिक जीवन में तरक्की करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार कम रहेगा। आप अपने भविष्य के लिए पैसे की बचत करने में सफल रहेंगे। आपकी कमाई बढ़ेगी। आज आप जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। आपको अपनी संतान की नकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो आगे चलकर उनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। किसी जरूरी काम में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा और आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब होंगे। आज अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button