राशिफल

राशिफल 20 अप्रैल 2023: आज 3 राशियों का दिन रहेगा तरक्की से भरा, विष्णु जी कर देंगे हर चिंता दूर

आज हम आपको गुरुवार 20 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 20 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपने हर काम को मन मुताबिक पूरा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने जीवन में नए परिवर्तन देखेंगे। पड़ोसियों से किसी काम में मदद मिल सकती है। माता-पिता के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। सुख-समृद्धि के लिए घर में कोई पूजा-पाठ जरूर करें। आपके जीवन में आने वाली सभी विनाशकारी शक्तियों का अंत होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज कामकाज के सिलसिले में लापरवाही करना ठीक नहीं है। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें। इससे आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगा। कामकाज की सारी चिंता दूर हो जाएगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको प्रमोशन मिलने के योग हैं। आपकी आमदनी बढ़ेगी, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको क्रोध को त्याग कर शांति का मार्ग धारण करने की जरूरत है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार में तरक्की मिलने के योग हैं। कला के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। लेखन से जुड़े हुए लोगों को यश की प्राप्ति होगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए, क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत खराब हो सकता है। बाहर के खानपान से भी परहेज करने की जरूरत है। व्यापार में मनचाही तरक्की मिलने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम रिश्ते आएंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई के साधन बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से सभी खुश होंगे। ऐसे में सभी के साथ सामंजस्य बना कर चलना होगा। आप अपनी चतुराई से कठिन से कठिन कामों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। मित्रों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। मनोरंजन के साधनों में थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन निराशाजनक रहेगा। दूर संचार माध्यम से कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जो आपकी बेचैनी बढ़ा देगा। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर करें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं, तो उससे आपको लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। अचानक नए स्रोतों से आपको धन की प्राप्ति होगी। सेहत ठीक रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज कारोबार करने वाले लोगों को धन लाभ होने के योग हैं। आप काम के प्रति काफी ईमानदार रहेंगे। आप अपनी मेहनत से हर काम को सफल करेंगे। जरूरी मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आप अपने मनपसंद का कोई काम कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से आपका कोई अटका काम पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक सहायता की प्राप्ति होगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक स्थान में कुछ समय व्यतीत करेंगे। इससे मन में चल रहा तनाव दूर होगा। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा फल मिलेगा। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की योजना बन सकती है लेकिन आपको जोखिम भरे कामों में हाथ डालने से बचना होगा। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। पैसे और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लापरवाही करना ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन ठीक रहेगा। धन कमाने के अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कोई पुरानी चिंता दूर हो जाएगी। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच विचार जरूर करें। माता-पिता अपनी संतान के करियर का चुनाव करने में आपकी सहायता करेंगे। आज किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अंदर से आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। कामकाज में आपको उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलने के योग हैं। किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाल सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। आस-पास हर चीज बेहतर बनाएंगे। कार्य क्षेत्र में की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। आप अपनी कड़ी मेहनत से दूसरों से आगे रहेंगे। कामकाज में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर आप किसी नए निवेश की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए भी समय बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को धन लाभ होने के योग हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। किसी यात्रा से लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन धनलाभ कराने वाला रहेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। कार्य क्षेत्र में आप हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे, जिससे बड़े अधिकारी भी बेहद खुश रहेंगे। व्यापार में साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। किसी भी कार्य व्यवसाय या नौकरी इत्यादि को लेकर उन्नति में अचानक प्रगति देखने को मिल सकती है। काफी दिनों से रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी। कारोबारियों को धन लाभ होने के योग हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। सामाजिक स्तर पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। बिजनेस के क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य को तरक्की मिल सकती है, जिससे घर में छोटी मोटी-पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज आप किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। व्यापार में नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से ही मिलेंगी। व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचना होगा। आप पारिवारिक रिश्तो में बेहतर तालमेल बनाने में सफल रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button