बॉलीवुड

जब इन सेलेब्स ने चुराई एक-दूसरे की वेडिंग थीम, लहंगे से लेकर तस्वीरें लगी कार्बन कॉपी

बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारे अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जीवन के कारण भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। खासकर इनकी लव-लाइफ काफी लाईमलाईट लुटती है। अब इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में कई बॉलीवुड कपल्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कुछ ऐसे सितारों के बारे में जिनकी शादी का जोड़ा और तस्वीरें लगभग एक जैसी ही थी। हालांकि सोशल मीडिया पर इन्हें काफी पसंद किया गया।

bollywood wedding photos

सबसे पहले बात करते हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी के बारे में। बता दे प्रियंका ने अपनी शादी में रेड कलर का लहंगा पहना था जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान उन्होंने अपने पति निक जोनास के साथ हाथों में हाथ लिए फेरे लिए थे। इसके कुछ दिन बाद ही दिया मिर्जा ने शादी रचाई।

bollywood wedding photos

दीया मिर्जा का लुक काफी हद तक प्रियंका चोपड़ा से मिलता-जुलता था। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने भी अपने पति वैभव रेखी का हाथ पकड़कर सात फेरे लिए थे। देखा जा सकता है कि दोनों के पोज लगभग सेम ही है। हालांकि दोनों को ही अपने अपनी शादी पर फैंस का खूब प्यार मिला था।

bollywood wedding photos

बात करें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बारे में तो इनकी शादी भी काफी चर्चा में रही थी। बता दें, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने गुपचुप तरीके से गोवा में शादी रचाई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसी बीच जसप्रीत बुमराह ने भी शादी रचाई जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

bollywood wedding photos

लेकिन खास बात यह है कि जसप्रीत बुमराह की पत्नी और अनुष्का शर्मा का लहंगा एक जैसा था। दोनों ने काफी हद तक एक ही डिजाइन का लहंगा पहना हुआ था जिसमें यह भी खूबसूरत लग रही थी। इतना ही नहीं बल्कि बुमराह की पत्नी ने माथा पट्टी भी बिल्कुल अनुष्का शर्मा से मिलती-जुलती हुई पहनी हुई थी।

bollywood wedding photos

वहीं बात करें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बारे में तो इनके हंसते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। कई लोगों ने तो दीपिका और रणवीर की शादी पर मिम्स भी बना डाले थे। हालांकि ज्यादातर बॉलीवुड सितारों की हंसते-मुस्कुराते ही तस्वीर वायरल होती है। ऐसे में नताशा दलाल और वरुण धवन की शादी तस्वीरें भी लगभग हंसते हुए वायरल हुई थी।

bollywood wedding photos

bollywood wedding photos

इस दौरान वरुण और नताशा बिल्कुल रणवीर और दीपिका की तरह हंसते हुए पोज देते नजर आए थे। इसके अलावा दिया मिर्जा और उनके पति वैभव की भी कुछ ऐसी ही तस्वीर हुई थी। इसके अलावा सोनम कपूर की शादी भी काफी चर्चा में रही थी। गौरतलब है कि सोनम ने साल 2018 में मशहूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई।

bollywood wedding photos

bollywood wedding photos

इस दौरान सोनम कपूर की एंट्री काफी सुर्खियों में रहीं। सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण की एंट्री काफी हद तक एक जैसी थी। इसके अलावा नेहा कक्कड़ की भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसमें वह अनुष्का शर्मा से मिलता-जुलता हुआ लहंगा पहने हुए नजर आई थी। इतना ही नहीं बल्कि नेहा कक्कड़ ने तो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के लहंगे की भी कॉपी की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button