राशिफल

Rashifal: आज महादेव की कृपा से इन 6 राशियों की सारी परेशानियां होंगी दूर, भाग्य देगा पूरा साथ

आज छह राशियों पर भोलेनाथ कृपा करने वाले हैं। हम आपको सोमवार 24 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें Rashifal 24 June 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप प्रशासनिक अधिकारी से सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक तौर पर भी व्यस्तता बढ़ सकती है। गलत फैसलों से नुकसान हो सकता है। आगे बढ़ने की कोशिश करें। नकारात्मकता को दूर करें छोटी-मोटी बहस से मूड खराब हो सकता है। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। बिजनेस में परिवार की सहायता से सफलता मिल सकती है। खरीद-फरोख्त में विशेष लाभ होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। संबंधों में भेद उजागर होने का भय है। जीवन साथी द्वारा दिया उपहार आपको प्यार से भर देगा। आज आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। आज धन के व्यय को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। विवेकपूर्ण नीति को अपनाना आपके लिए हितकर रहेगा। अवसर हितकर होंगे। आपके लिए कुछ फैसलों में सटीकता हो सकती है। प्रोफेशन में सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्यों में कुछ अवरोध आएगा। रुके हुए पैसों के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है, जिससे आपका पैसा वापस मिल जाएगा। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्कता आवश्यक है। धन का अधिक खर्च मानसिक परेशानी देगा। दफ्तर में लोग आपकी बात सुनेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। किसी पर हद से बढकर विश्वास करना उचित नहीं होगा, हो सकता है कि वो आपके साथ धोखा करे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। आज आप ज्यादा थकावट महसूस करेंगे। सेहत भी कमजोर हो सकती है। खाने- पीने का ख्याल रखें। गायत्री मंत्र का जाप करें, आपके रिश्ते बेहतर होंगे। नया रिश्ता जुड़ सकता है। सोच समझकर धन खर्च करें। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट हो सकता है। अनावश्यक काम में समय बर्बाद न करें। आज कला व संस्कृति के प्रति रुझान बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज सिंह राशि के विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ऐसी कोशिश करें कि उच्च अधिकारियों से विवाद न हो। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा का योग बन सकता है। करीबी रिश्तेदार घर आ सकते हैं जिनसे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज अपनी भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल रखने की कोशिश करें। रोजमर्रा के कामों में मन थोड़ा कम लगेगा। आप की आलोचनाएं ना हो ऐसे प्रयास करें। व्यायाम से आप अपनी तंदरुस्ती वापस पाने की कोशिश करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वाले आज धैर्यपूर्वक महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कारोबार में आपको अचानक से धन लाभ होगा। नियमित योग करने से सेहत बेहतरीन रहेगी। जिन्दगी की हकीकत का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। गरीबों में काले वस्त्र का दान करें। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से सम्मान मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज छोटी यात्रा होने की संभावना है। लोगों को आपके लिए जो कन्फ्यूजन था, वो खत्म हो जाएगा। संध्या में पूजा करें, विशेष लाभ होगा। बड़े वादे ना करें। किसी की गवाही ना दें। व्यक्तिगत संबंध के साथ व्यवहार करते समय सावधान और रुढ़ीवादी रहने की आपकी योग्यता आपकी सहायता करेगी। घर, जमीन-जायदाद से संबंधित कुछ बहुत अच्छे और नए अवसर आपको मिल सकते हैं। जो लोग तरक्की के लिए आस लगाए हुए हैं, उनकी मुराद पूरी होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके घर मेहमानों का आगमन होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोई महान उद्देश्य लेकर जीवन पथ पर आप बढ़ रहे हैं। आपका मन अपने उद्देश्य पर एकाग्र और समर्पित रहेगा। किसी खास इंसान से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे। कुछ बड़े फैसले भी आप ले सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपकी बुद्धि और सूझ-बूझ की समाज और परिवार में सराहना होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज धन का सामान्य लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम रखें अन्यथा मतभेद हो सकता है। रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। घर में छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टनर के साथ अपने रिलेशन सुधारने की कोशिश करें। इससे आपका प्यार और भी गहरा होगा। बौद्धिक चर्चा में भाग लेंगे। रोमांटिक मोर्चे पर दरार संभव है। सड़क यात्रा करते समय विशेष सावधानी रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। आज आपके कार्यों की सराहना होगी। धन के निवेश की व्यवस्था बनेगी। मीडिया तथा बैंकिंग की सर्विस करने वाले उन्नति करेंगे। आगे बढ़ने की और नई चीजें सीखने की लगातार कोशिशें सफल होंगी। मन में दुविधाएं रहेंगी, जिससे आप मानसिक रुप से बेचैन रहेंगे। आर्थिक परेशानी थोड़ा डरा सकती है, सावधानी रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका दिन कुछ मिलाजुला रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे, आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। पार्टनर को आपके गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। व्यापार में उन्नति होगी। बात-बात पर गुस्सा आ सकता है, इसलिए आपको बात करने में सावधानी बरतने की जरूरत है। धैर्य और कोशिश के बीच संतुलन रखेंगे, तो ज्यादातर समस्याएं सुलझ सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज व्यय अधिक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको किसी खास व्यक्ति के बारे में कुछ रोचक बातें पता चल सकती हैं। अब वक्त आ गया है कि आप अपनी सेहत पर सोच विचार करें। किस्मत के भरोसे न बैठें और मेहनत करें। दोस्तों की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपका मस्तिष्क जो कहता है उसके साथ चलते रहिए, किंतु इसका अर्थ दूसरों की राय के प्रति पूर्ण रूप से टिके रहना नहीं है।

आपने Rashifal 24 June 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 24 June 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 24 June 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शनि प्रदोष व्रत रखने से हर दुख हो जाते हैं दूर, जानें शनि प्रदोष का महत्व

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button