राशिफल

राशिफल 26 मार्च 2023: आज 6 राशियों के सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि, सूर्यदेव की रहेगी विशेष कृपा

आज हम आपको रविवार 26 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 26 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। धन कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। माता-पिता की तबीयत ठीक रहेगी। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है, नहीं तो किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर असर पड़ेगा। बाहर के खानपान से भी परहेज करने की आवश्यकता है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। कामकाज में बहुत ही जल्द सफलता प्राप्त करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे कर लेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक मुनाफा होने के योग हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। मानसिक रूप से आप शांति महसूस करेंगे। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। भाई बहनों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाली है। आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन काफी बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। दोस्तों की मदद से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। युवा वर्ग के लोग अपने साहस और पराक्रम के बल पर अच्छा निर्णय लेंगे, जो उन्हें सफलता प्रदान करेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन उत्तम रहेगा। कार्यालय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों से बेहद खुश रहेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा होगा। व्यापारियों को आज विदेशी कंपनियों से अच्छा ऑफर मिलने के योग हैं। इस अवसर को हाथ से मत जाने दीजिए। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पिताजी की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आप अपनी चतुराई से अटके हुए कामों को पूरा कर देंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। बच्चों को अत्यधिक मोबाइल का प्रयोग ना करने की सलाह दी जाती है इसका ध्यान अभिभावकों को रखना होगा। अचानक वित्तीय लाभ होने के योग बने हुए हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ साबित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अचानक नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। खानपान की आदतों में सुधार करना होगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को आज अच्छा धन लाभ होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ खुशियों के पल व्यतीत करेंगे। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। समाज के कमजोर वर्ग की मदद करने या दान करने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बदलते मौसम की वजह से सेहत पर असर पड़ सकता है। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक धन खर्च करना पड़ेगा। आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। पति-पत्नी एक दूसरे के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बने हुए हैं। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। दूर संचार माध्यम से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। इस राशि की महिलाओं का दिन काफी बेहतर रहेगा। आपको घरवालों से पूरी तरह से सहायता मिलेगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा, जिससे मन की शांति प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button