बॉलीवुड

क्या आलिया, क्या कैटरीना.. अरविंद अकेला कल्लू की बीवी के आगे सब है फेल, देखें दोनों की बॉन्डिंग

लोग अक्सर बॉलीवुड Vs साउथ फिल्म इंडस्ट्री और यहां के सितारों की चर्चा करते हैं। लेकिन आप भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को भी इग्नोर नहीं कर सकते हैं। यहां के सितारों की लोकप्रियता भी कमाल की है। अब भोजपुरी सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) को ही देख लीजिए। उन्होंने अपनी आवाज और अभिनय से लाखों दिल जीते हैं। उन्हें लोकप्रियता अपने डेब्यू गाने ‘बोलता मुर्गवा कूकड़ू कू’ से मिली। फिर वह कलुआ करोड़पति, कलुआ बड़ा सतावेला और बलमा बिहारी वाला 2 जैसी फिल्मों में नजर आए।

बेहद सुंदर है अरविंद अकेला कल्लू की बीवी

   

अरविंद अकेला कल्लू का जन्म 26 जुलाई 1997 को बिहार के बक्सर में हुआ था। वह अभी 25 साल के हैं। इतनी कम उम्र में उन्होंने शादी भी रचा ली है। वह इसी साल 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी बीवी का नाम शिवानी है। शिवानी दिखने में बला की सुंदर है। इतनी खूबसूरत बीवी पाकर कल्लू की खुशी का ठिकाना नहीं है। शादी के बाद से ही कल्लू ने अपनी बीवी शिवानी संग तस्वीरें साझा करना शुरू कर दिया था।

सोशल मीडिया पर वह वैसे तो पहले से बड़े पॉपुलर थे। लेकिन शादी के बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई। अब हर कोई उनकी सुंदर पत्नी की एक झलक पाना चाहता है। शादी वाले दिन कल्लू ने अपनी बीवी की कुछ तस्वीरें साझा की थी। इसमें दोनों के बीच गजब की कैमेस्ट्री देखने को मिली। इन तस्वीरों के साथ कल्लू ने इंस्टाग्राम पर एक नोट भी लिखा। उन्होंने अपनी शादी की सूचना फैंस को दी। साथ ही सभी को बधाई संदेशों के लिए शुक्रिया कहा।

गणतंत्र दिवस पर लिए थे फेरे

कल्लू ने लिखा – शादी जीवन का वो खूबसूरत एहसास होता है जिसमे दो लोग जिंदगी भर के लिए एक दूजे के हो जाते है। 26/01/2023 को हमलोग भी सातों जन्मों का साथ निभाने के वादे के साथ एक दूसरे के हो गए। साथ ही मैं उन सभी लोगो का दिल से शुक्रिया करना चाहता हूं जो अपने इतनी व्यस्तता भरे जीवन से कुछ समय निकाल कर या किसी भी माध्यम से मुझे बधाईयां और शुभकामनाएं दिए।निरंतर आपके प्यार और आशीर्वाद का आकांक्षी रहूंगा।

शादी के बाद किए मंदिर दर्शन

शादी के बाद कल्लू अपनी बीवी और परिवार संग माता रानी के दर्शन करने मंदिर भी गए। उन्होंने इसकी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। साथ ही कैप्शन में लिखा “कृपा बनवले रही ए माई.. जय हो शारदा भवानी मइया.. जय माता दी।” उनकी इस पोस्ट पर भी फैंस ने खूब प्यार लुटाया। मंदिर दर्शन के दौरान कल्लू की बीवी बड़ी खुश दिखाई दी। वह स्माइल करती हुई बड़ी क्यूट लगी।

साधारण परिवार से है शिवानी

बताया जा रहा है कि शिवानी एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। कल्लू एक बड़े भोजपुरी स्टार हैं। वह चाहते तो किसी भी नामी सेलिब्रिटी से शादी कर लेते। लेकिन उन्होंने एक माध्यम वर्ग के परिवार की लड़की चुनी। वैसे हाँ शिवानी दिखने में कई बड़ी-बड़ी हीरोइनों को टक्कर देती है।

वैसे आपको अरविंद अकेला कल्लू की बीवी कैसी लगी?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button