राशिफल

राशिफल 28 फरवरी 2023: राम भक्त हनुमान 4 राशियों पर हुए मेहरबान, आज बन जाएंगे बिगड़े काम

आज हम आपको मंगलवार 28 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 28 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको आमदनी के स्रोत हासिल होंगे। प्यार के मामले में आप बहुत भाग्यशाली रहने वाले हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। आपके जीवन की कई परेशानियों का समाधान हो सकता है। बिगड़े काम बनेंगे। जो व्यक्ति लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में अनुभवी लोगों की सहायता मिलेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है, इससे आपको लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। आपके द्वारा बनाई गई ज्यादातर सभी योजनाएं पूरी होंगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार से जुड़े हुए लोग किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आपको भारी मुनाफा मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन में आप अपने करियर में लगातार सफलता हासिल करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है, जिससे आपको भारी धन लाभ मिल सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपका मन शांत रहेगा। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी की भावनाओं को समझें। प्रेम संबंध बेहतर बनाए रखें। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। काम के साथ-साथ आपको आराम करने की भी जरूरत है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए लोगों से जान पहचान हो सकती है लेकिन अजनबी लोगों पर आंखें मूंदकर भरोसा करना उचित नहीं है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कामकाज के तरीकों में कुछ नयापन लाने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि कुछ पुरानी बातें आपके मन को बेचैन कर सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने जरूरी कामों को पूरा करने में काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको अपने जरूरी कामों को पूरे करने होंगे। कुछ लोग आपके कामकाज में बाधा डालने का प्रयास करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। आपको धन हानि होने की आशंका है। पैसों का लेनदेन मत कीजिए। अचानक किसी रिश्तेदार से अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपकी चिंता और बढ़ जाएगी। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि अगर आप कुछ परिवर्तन करना चाहते हैं, तो पहले सोच-विचार जरूर कर लीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कमजोर नजर आ रहा है। घर परिवार की समस्याओं को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। घरेलू खर्चों पर लगाम रखने की जरूरत है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घर का बजट बनाकर चलें। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। प्रिय का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए क्योंकि हानि होने की आशंका बनी हुई है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। कामकाज में की गई मेहनत भविष्य में अच्छा फायदा देगी। किसी करीबी रिश्तेदार से उपहार मिलने की संभावना है। आपको अपने जरूरी कामों को समय रहते निपटा लेना है, नहीं तो कार्यभार अधिक हो सकता है। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता कम हो जाएगी। आज आपको किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। घर की आर्थिक स्थिति में समय के साथ सुधार होता जाएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको निवेश संबंधित कामों में काफी सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि हानि होने का भय सता रहा है। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। कारोबार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। ऑफिस में आपके रुके हुए काम मेहनत से पूरे हो जाएंगे। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। खान-पान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है। परिवार और संतान से सहयोग मिल सकता है। जरूरत से ज्यादा खर्चा बढ़ सकते हैं। कुछ कामों में आपको निराशा हाथ लग सकती है। आपको अपने सामने आने वाली किसी भी परिस्थिति का डटकर मुकाबला करना चाहिए। आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत बनाए रखें, क्योंकि इसके बल पर आप हर समस्या का सामना कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करेंगे। अनुभवी लोगों की सलाह पर आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। प्रमोशन और वेतन में वृद्धि जैसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच अगर काफी लंबे समय से अनबन चल रही थी, तो वह आज समाप्त हो जाएगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मीडिया में काम करने वाले लोगों को सुनहरा मौका मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button