राशिफल

राशिफल 22 मार्च 2023: आज 8 राशियों का दिन रहेगा लाभदायक, हर काम आसानी से होंगे पूरे

आज हम आपको बुधवार 22 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 22 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज व्यापारियों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। महत्वपूर्ण मामले आसानी से ले सकते हैं। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा हो जाएगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। नौकरी के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है, जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। व्यापारियों को किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी या व्यापार में प्रतिस्पर्धियों के बीच आप बेहतर स्थान पर होंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में जरूरी कार्य पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आप बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। आपको अपने अटके हुए कामों को पहले पूरा करना होगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। बदलते मौसम के कारण सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन वह सफल नहीं हो पाएंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। दोस्तों की मदद से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। दूसरों की भलाई कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधान रहना होगा। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश में जुटे रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशियां बढ़ेंगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज निजी संबंधों में सुधार होगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा परिणाम लेकर आया है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से ज्यादा फल मिलेगा। आर्थिक फायदा होने के योग बने हुए हैं। कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। अप्रत्याशित स्रोतों से आय के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। अधिक मेहनत करने पर भी काम के मनचाहे परिणाम नहीं मिल पाएंगे, जिससे आपका मन निराश रहेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को जल्दी मुनाफा कमाने के चक्कर में शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचना होगा। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। ऑफिस में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन शानदार नजर आ रहा है। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर निपटा लेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। व्यापार में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। किसी पुरानी योजना से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको पिताजी की मदद से लाभ होने के योग हैं। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन काम को भी पूरा कर लेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेमियों के लिए दिन बहुत खास रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। भाई से बिगड़े हुए रिश्ते मजबूत बनेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button