राशिफल

राशिफल 3 मई 2023: आज 4 राशियों का खुशियों से भरा रहेगा दिन, गणेश जी की कृपा से मेहनत लाएगी रंग

आज हम आपको बुधवार 3 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 3 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आपका मूड रोमांटिक हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय बहुत अच्छा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वह कार्यालय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। कोई रुका हुआ सरकारी काम बन सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको स्वास्थ्य के लिहाज से सचेत रहना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे। उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। घर परिवार का माहौल सुख-शांति पूर्वक रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, तभी आप भविष्य के लिए धन संचय कर पाएंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। ऑफिस के कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। आज किसी भी नए काम को शुरू करने की कोशिश बिल्कुल भी मत कीजिए। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आप अधिक व्यस्त हो जाएंगे और आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना बनी हुई है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पहले की गई मेहनत का आज अच्छा फल मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग और आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। किसी करीबी जानकार से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो आपको निराश होना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। जीवनसाथी की सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर नजर आ रहा है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। दोस्त किसी काम में आपकी मदद कर सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यापार में प्रगति कर सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आपको मनचाही सफलता मिलने से आपका मन हर्षित होगा। कारोबारियों को उम्मीद के मुताबिक लाभ होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आर्थिक लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में सबका मन अपनी वाणी से जीत लेंगे। धन लाभ के मौके मिलेंगे। खर्चों में कमी आएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। प्रेम जीवन में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। कारोबारी शेयर मार्केट में निवेश कर रहे हैं, तो शर्तें और निवेश की रूपरेखा बहुत सोच-समझकर करें। घर के बड़े लोगों को छोटे बच्चों पर ध्यान देना चाहिए। आप अपने से छोटों से कुछ नई बातें सीखेंगे, जो आने वाले समय में आपको फायदा देगी। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में कामयाब होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी काम में सफलता मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। अनुभवी लोगों के साथ जान पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा क्योंकि हानि होने की आशंका है। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। संपत्ति में निवेश करने से आपको लाभ होगा। सफलता आपके दरवाजे पर दस्तक दे रही है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। आपके वेतन में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज अच्छा मौका मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button