राशिफल

राशिफल 4 मई 2023: आज इन 6 राशि वालों की होगी चांदी ही चांदी, करियर में मिलेगी अपार सफलता

आज हम आपको गुरुवार 4 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 4 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार में उन्नति की संभावना बनी हुई है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। मानसिक तनाव कम हो सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज कारोबार-नौकरी में अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। दांपत्य जीवन में सुखमय रहेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशहाली बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। समाज, मित्र और परिवार में अलग स्थान बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से काफी मजबूत नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। ज्यादातर दोस्त आपके साथ हैं और आपका साथ निभाएंगे। कुछ दोस्त गुप्त रूप से भी आपकी मदद कर सकते हैं। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। किसी भी कठिन परिस्थिति में कई लोग आपका साथ देने के लिए तैयार रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। काम के नए अवसर प्राप्त होंगे। अगर आपने पहले कोई निवेश किया था, तो उसका अच्छा फायदा मिलने की पूरी संभावना है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। पिता की तरफ से लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बना कर चलें। आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बहुत शानदार नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। जिस लक्ष्य की प्राप्ति का आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे, उसका मार्ग नजर आएगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसका आपको लाभ प्राप्त होगा। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। संपत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। संचित धन में कमी आएगी। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा क्योंकि ये आपके कार्यों में बाधएँ डाल सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के बाद विवादों को बढ़ावा मत दीजिए। आप बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें। आपको अच्छे कामों पर ध्यान लगाना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से सामान्य नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप चिंतित हो सकते हैं। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। बाहरी लोग आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न करेंगे इसलिए थोड़ा सावधान रहें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपनी चतुराई से कठिन से कठिन कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। धार्मिक आयोजन में सेवा करने का मौका मिल सकता है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम प्रसंगों के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा। लोक कल्याण के कार्यों में बिजी हो सकते हैं। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे, लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में परेशानी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आज भौतिक सुख-समृद्धि में बढ़त होगी और परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सहकर्मियों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। घर बाहर खुशी का माहौल बना रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button