राशिफल

राशिफल 5 अप्रैल 2023: आज इन 7 राशियों का चमकेगा किस्मत का तारा, आसानी से होंगे हर काम

आज हम आपको बुधवार 5 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 5 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। अगर आपने पहले कुछ योजनाएं बनाई थी, तो उसका आज अच्छा लाभ मिल सकता है। आप किसी नए काम की भी शुरुआत कर सकते हैं। घर परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से समय रहते पूरा कर लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। पिताजी की मदद से आपको लाभ होने की संभावना है। आज कार्यभार थोड़ा अधिक रहेगा, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। लेकिन बहुत जल्द आप रिलैक्स महसूस करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। मनचाही सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। अनुभवी लोगों के साथ रहने से आज आपको कई तरह के अनुभव मिल सकते हैं, जो भविष्य में काम आएंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज विद्यार्थियों का दिन शानदार रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग बने हुए हैं। जीवनसाथी के साथ आपके अच्छे रिश्ते बने रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आज अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। जरूरी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी। लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आज आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करने से बचना होगा, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जो आपकी बेचैनी का कारण बनेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। कामकाज में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन जल्दी आपको समाधान भी मिल जाएगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज प्रेमियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। मानसिक शांति बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कुछ नए कदम उठा सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा खर्चीला नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें और जहां पर जरूरत हो, वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। कामकाज में नए तरीके अपनाने से आपको फायदा हो सकता है। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। कारोबार में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। दूसरों के साथ मिलकर किए गए कामों से अच्छा लाभ प्राप्त होने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। घर का माहौल ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है। धन कमाने के जरिए बढ़ेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपकी अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। वर्तमान कार्य में बढ़ोतरी करने के इच्छुक हैं, तो आपको निसंदेह सफलता प्राप्त होगी। आप कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं. घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। दोस्तों के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। पूरे दिन आप काफी प्रसन्न रहेंगे। कामकाज को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आज आप किसी को भी पैसा उदाहरण ना दें, नहीं तो वापस मिलने में परेशानी होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन ठीक रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। यदि आप व्यापार के विस्तार की योजना बना रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना बनी हुई है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। सेहत ठीक रहेगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। आप अपने सामने आने वाली विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। खानपान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है, नहीं तो सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपने बलबूते पर कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे। आमदनी के नए मौके मिल सकते हैं। खास लोगों से मिलना जुलना रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button