राशिफल

राशिफल 6 अप्रैल 2023: भगवान विष्णुजी की कृपा से 3 राशियों का सुखी होगा जीवन, सभी चिंता होगी दूर

आज हम आपको गुरुवार 6 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 6 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। साझेदारी में कोई कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उससे भी आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवन में चल रही हर परेशानी दूर होगी। मानसिक चिंता से छुटकारा प्राप्त होगा। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि होने की आशंका है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। जीवन में जो भी परेशानियां चल रही थीं, उनसे छुटकारा प्राप्त होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आज अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आज जरूरी फैसले लेते समय सोच विचार जरूर करें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। कारोबारी लेन-देन अच्छा रखें, नहीं तो कभी भी परेशानी हो सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। काफी लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यवसाय में आपको छोटे-मोटे नुकसान हो सकते हैं। किसी कार्य के संपन्न होने से आपका मन हर्षित होगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के लोगों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। इस राशि के शिक्षकों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर होगा, जिससे आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी। आज आपको आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। बदलते मौसम के कारण सेहत पर असर पड़ेगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। जीवनसाथी से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप अपने माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। कार्यस्थल में आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने सभी कार्य समय रहते पूरा कर लेंगे। बड़े अधिकारी भी आपके काम से बेहद खुश होंगे। आप अपने सामने आने वाली विषम परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। लग्जरी वस्तुओं का काम करने वाले व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। आपको अपने ऊपर नकारात्मक बातों को हावी नहीं होने देना है। सकारात्मक सोच के साथ अगर आप कोई भी काम करते हैं, तो उसका आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आगे आपको फायदा मिलने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। शाम के समय परिवार के लोगों के साथ बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। आपके जीवन की किसी बड़ी परेशानी का हल निकल सकता है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने के योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। जीवन में आप जो भी कार्य दूसरों की भलाई के लिए करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा। आपका कोई अधूरा काम पूरा होने के योग है, जिससे आपका आत्मविश्वास बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। पारिवारिक जीवन में किसी पुरानी बात को लेकर आप घर के लोगों से उलझ सकते हैं, जिससे परिवार से आपकी दूरी बढ़ेगी। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। घर के छोटे बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर आपको नजर रखने की जरूरत है, नहीं तो आगे चलकर आपको उनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको जोखिम उठाने से बचना होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। आपको अपनी नई योजनाओं से अच्छा फायदा प्राप्त होगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आपका कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। जीवन में कार्य और मनोरंजन दोनों जरूरी है, दोनों के बीच अच्छा तालमेल बनाकर रखना होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक पर लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जरूरतमंदों को खाने पीने की चीजें भेंट करें, इससे आपके जीवन की परेशानियां कम होंगी। आज किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button