राशिफल

राशिफल 5 जुलाई 2018 : लक्ष्मी माँ की कृपा रहेगी इन ६ राशिवालों पर, होंगे मालामाल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज गुरुवार 5 जुलाई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ्तर के कामकाज में ज्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आज रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। बहुत ज़्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। हँसी मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे। अधिक काम करने से बचें और पूर्ण आराम लें। अपने रिश्तों को समय दें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे है। विरोधी परास्त होंगे। व्यवसाय में आर्थिक तंगी बनी रह सकती हैं। पारिवारिक तनाव न लें। असावधानी से पैसे संबंधी नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्नेह के बंधन को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास पैदा करने की जरूरत है। काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन बहुत शुभफलदायी है। व्यक्ति को बिना परखे पैसो का लेन देन आपको नुकसान दे सकता है। किसी सूंदर जगह जाने के योग है। आज आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होने का योग हैं। कामवृत्तियों पर संयम रखने की कोशिश करें। आपके कार्यों में विलम्ब होने की सम्भावना है। अर्थपक्ष सामान्य रहेगा। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। रिश्तेदारों का का आगमन शुभ समाचार देगा। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में शांति एवं खुशहाली बनी रहेगी।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप भावनाओं में बह सकते हैं। प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी। आपके विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेगें। मध्याह्न के बाद स्थिति में बदलाव होगा तथा मानसिक और शारीरिक रुप से कुछ व्यग्रता का अनुभव करेगें। व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको जरूर कामयाबी रहेगी। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। भागदौड़ के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आज अपनी आमदनी को और अच्छा बनाने के लिए प्रयासरत होगे। इस दिशा में आपको अच्छी कामयाबी होगी। आप देखेंगे कि आपके द्वारा लिए गए निर्णय कामयाब हो रहे हैं। जिससे आपकी प्रसन्नता बढ़ी हुई होगी। आपका खान-पान ठीक है मगर लापरवाही के कारण आपको परेशानी हो सकती है। ऐसा कुछ भी करने से बचें जिसके बाकी की जिन्दगी में आपको पछताना पड़े। संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। सबका सम्मान करें। आपके लिए कुछ फैसलों में सटीकता हो सकती है। नए बिजनेस के लिए की गई कोशिश भी सफल होने के योग हैं।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप नौकरी व व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। आज आप किसी धार्मिक या सामाजिक उत्सव में सम्मलित हो सकते है। किसी महिला के लिए आकर्षण का केन्द्र बन सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। पूँजी निवेश में सावधानी रखें। प्रेम सम्बंधो में स्थिरता आ सकती है। अगर कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे है तो समय अच्छा है। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी। आत्मविश्लेषण एवं सांसारिक बातों के लिये अपने मन को अनुशासन देने सें आपको तनाव या चिंता से बाहर आने में मदद मिलेगी।

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, ध्यान रखें। आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस करने वाले लोग बड़े सौदे करेंगे। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। आपकी योजना को बड़े बुजुर्गों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। आप सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ें। सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यप्रणाली में आपका सुधार होगा। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा होगी।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

लंबी अवधि की आर्थिक योजना के लिए अनुकूल दिन है। आज आप जीवनसाथी के निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। आज के दिन असंयमित और अनैतिक व्यवहार आपको तकलीफ में डाल सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बाहर घूमने या पर्यटन पर जायेंगे और आनंद में समय व्यतीत होगा। आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक हैं। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। स्नेहजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक बनेगी। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाएं आ सकती है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। दुष्ट व्यक्ति आप को हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इसलिए किसी से वाद-विवाद नहीं करें। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में उथल-पुथल रह सकती है, हालांकि बुद्धिमानी से फैसले लेने पर आप चुनौतियों से लड़ने में कामयाब रहेंगे। विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे। आपके व्यवहार से आपको गलतफैमियां पैदा होंगी, शारीरिक कष्ट आपको आस्वस्थ बनाएंगे।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। आज छुपी हुई कुछ बातें भी आपके सामने आ सकती हैं। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमागी कसरत करें। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। उदास और अवसादग्रस्त न हों। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। अचानक लाभ होने से मन प्रश्न होगा। मित्रों की राय को अनसुना न करें। खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें। आज के दिन खुद पर सयंम रखें नहीं तो हो सकता है कि आज आपको पार्टनर की तरफ से कुछ सुनने को मिले जो कि आपके लिए सही नहीं होगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। पुरानी देनदारी निपट सकती है। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिल सकती है। अध्ययन में रुचि होगी। बिजनेस के काम से यात्रा हो सकती है। संयम रखेंगे और खुद के लिए कुछ अच्छा काम भी करेंगे। सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने से खुश रहेंगे।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button